'रामायण' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म का भव्य ट्रेलर 24 जुलाई को दिल्ली में एक बड़े लॉन्च इवेंट के दौरान रिलीज किया जाएगा. इस खास मौके पर रणबीर कपूर समेत फिल्म की पूरी टीम के शामिल होने की उम्मीद है. हालांकि, इवेंट से ठीक पहले रणबीर कपूर की तबीयत को लेकर एक अपडेट सामने आई है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है.

क्या हुआ रणबीर कपूर को?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर को कंजंक्टिवाइटिस (आंखों का इन्फेक्शन) हो गया है. बताया जा रहा है कि यह संक्रमण सबसे पहले उनकी बेटी राहा को हुआ था. छोटे बच्चों की देखभाल के दौरान यह इन्फेक्शन माता-पिता तक भी पहुंच जाता है और रणबीर भी इसकी चपेट में आ गए.

---विज्ञापन---

पहले राहा को हुआ था इंफेक्शन

हालांकि, राहत की बात यह है कि यह इन्फेक्शन रणबीर के काम में रुकावट नहीं बनेगा. फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अभिनेता अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करते हुए तय कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली में होने वाले ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे. सिर्फ एहतियात के तौर पर वह कार्यक्रम के दौरान काला चश्मा पहने नजर आ सकते हैं, ताकि आंखों को सुरक्षा मिल सके.

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचेंगे रणबीर?

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला 'प्रथम संकल्प' इवेंट इस साल के सबसे बड़े फिल्मी आयोजनों में से एक माना जा रहा है. इस दौरान फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और फिल्म की कई प्रमुख स्टार कास्ट के मौजूद रहने की संभावना है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश और भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आने वाले सनी देओल इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे या नहीं.

---विज्ञापन---

भारी-भरकम बजट में बन रही फिल्म

'रामायण' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है और इसे भारतीय सिनेमा की मच अवेटेड फिल्मों में गिना जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा.

---विज्ञापन---

फिल्म में किसका होगा संगीत?

फिल्म की एक और खास बात इसका म्यूजिक है. 'रामायण' के लिए भारतीय संगीतकार ए.आर. रहमान और ऑस्कर विजेता हंस जिमर पहली बार साथ आए हैं. ऐसे में ट्रेलर लॉन्च से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. अब सभी की नजरें 24 जुलाई के उस भव्य इवेंट पर टिकी हैं, जहां 'रामायण' की पहली झलक दुनिया के सामने आएगी.

---विज्ञापन---