Ramayana Secret 15 Mistunes Preview: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ समय पहले ही मूवी से भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक टीजर सामने आया था. जिसने लोगों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा दी. अभी इस टीजर का खुमार उतरा भी नहीं था कि इसी बीच रणबीर कपूर और यश ने देश के 150 से अधिक कंटेंट क्रिएटर्स के लिए फिल्म का एक स्पेशल प्रोग्राम रखा, जहां उन्हें फिल्म 'रामायण' के सीक्रेट 15 मिनट की झलक देखने का मौका मिला. जिसे देखने का ये सभी क्रिएटर्स की फिल्म को लेकर दीवानगी बढ़ गई.

150 क्रिएटर्स ने देखी ‘रामायण’ की सीक्रेट झलक

रणबीर कपूर और यश की तरफ रखे गए इस स्पेशल प्रोग्राम में 150 से अधिक कंटेंट क्रिएटर्स को फिल्म 'रामायण' की कुछ अनसुनी झलकियां और अनपब्लिश्ड सीन दिखाए गए. हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने ज्यादातर डिटेल्स को पूरी तरह से सीक्रेट रखा है, लेकिन इस 15 मिनट की झलक ने सोशल मीडिया पर फैंस की मूवी को लेकर एक्साइटमेंट को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है.

---विज्ञापन---

क्रिएटर्स का रिएक्शन

इस स्पेशल प्रोग्राम में आए क्रिएटर्स ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट के बारे में बताते हुए फिल्म तो लेकर अपनी दीवानगी भी जाहिर की. जैसे एक कंटेंट क्रिएटर ने X पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'इसमें रामायण की खास झलक दिखाई गई, फिल्म मेकिंग और एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स फुटेज; बड़े सेट और बड़े प्रोडक्शन; कास्ट के लुक (भगवान हनुमान का खुलासा अभी तक सीक्रेट रखा गया था); वे एक पूरा रामायण यूनिवर्स बनाने का लक्ष्य रख रहे हैं!' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'रामायण कंटेंट क्रिएटर इवेंट से स्पेशल अपडेट, बड़े हों या छोटे, फेमस हों या उभरते हुए एक्टर, उन्होंने सभी को इनवाइट किया था! लोगों से जुड़ने और सभी स्पेशल अपडेट और बिहाइंड-द-सीन्स फुटेज देखने का अनुभव शानदार रहा.'