रणबीर कपूर और यश की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, फिल्म का पहला पार्ट दीवाली से चंद दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज होगा, लेकिन इस बीच सामने आई रिपोर्ट ने फैंस को थोड़ा निराश जरूर किया है, क्योंकि इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर कहा जा रहा था, कि यह साल 2027 में रिलीज होगा, लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उसमें यह दावा किया जा रहा है, कि फिल्म का दूसरा हिस्सा 2027 से 2028 खिसक सकता है, हालांकि, मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.
क्यों टल सकती है 'रामायण 2' की रिलीज?
'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के दूसरे पार्ट को तैयार करने में मेकर्स को उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है. फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी इसे भव्य सिनेमाई अनुभव बनाना चाहते हैं. खासकर दूसरे पार्ट में दिखाए जाने वाले युद्ध के सीन्स को लेकर काफी बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है.
क्यों डिले हुई रिलीज डेट?
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फिल्म के एक्शन सीक्वेंस तैयार करने में ज्यादा वक्त लग रहा है. मेकर्स चाहते हैं कि दर्शकों को भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया एक्शन देखने को मिले. इसी वजह से फिल्म के काम में जल्दबाजी करने के बजाय इसकी गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है.
दूसरे पार्ट में दिखेगा राम-रावण का महायुद्ध!
'रामायण' की कहानी का सबसे बड़ा आकर्षण भगवान राम और रावण के बीच होने वाला युद्ध है. माना जा रहा है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में इस महायुद्ध को बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा. यही वजह है कि इसके विजुअल इफेक्ट्स, एक्शन और भव्यता पर खास काम किया जा रहा है.
मेकर्स का फिल्म को लेकर बड़ा प्लान
रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स बजट की परवाह किए बिना फिल्म को इंटरनेशनल लेवल का बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उनका लक्ष्य भारतीय महाकाव्य की कहानी को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाना है.
पोस्ट-क्रेडिट सीन में होगा बड़ा खुलासा?
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 'रामायण पार्ट 1' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दूसरे पार्ट की नई रिलीज डेट का ऐलान किया जा सकता है. हालांकि, इस बारे में भी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
कब रिलीज होगी 'रामायण पार्ट 1'?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण पार्ट 1' की रिलीज डेट 5 नवंबर 2026 बताई गई है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
फैंस को फिल्म के पार्ट 2 की रिलीज डेट का इंतजार
अब फैंस को इंतजार है कि मेकर्स 'रामायण 2' की रिलीज डेट को लेकर कब आधिकारिक घोषणा करते हैं. अगर रिलीज सच में एक साल आगे बढ़ती है, तो दर्शकों को इस भव्य महागाथा के अगले अध्याय के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.