Ramayana X Review: बॉलीवुड की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस के बीच इसको लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई. वहीं, जब फिल्म के ट्रेलर और गाने रिलीज हुए तो फैंस की ये एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई. अब जब फिल्म थिएटर में रिलीज हो गई है, भारी मात्रा में लोग मूवी देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे. अब ये लोग फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि लोगों को फिल्म 'रामायण' कैसी लगी?

फिल्म 'रामायण' देखने के बाद एक यूजर ने अपना रिव्यू शेयर करते हुए X पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'ये फिल्म सबसे अच्छे एक्सपीरियंस में से एक है. पूरी कास्ट की एक्टिंग शानदार है. यश का काम बॉस नेक्स्ट लेवल लगा. वहीं, ब्रह्मा AI 100% बहुत अच्छा है. इसे मैं तेलुगु में देखना पसंद करूंगा. #रामायण #यशबॉस #रणबीरकपूर #साईपल्लवी.'

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेहतरीन… क्लाइमैक्स देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं… रामायण, एक बहुत ही अच्छी फिल्म, जिसने पौराणिक कथा को बखूबी पेश किया है. इसके शानदार VFX और CGI के लिए 'प्राइम फोकस' की स्पेशल तारीफ होनी चाहिए. इस महागाथा को जरूर देखें. अब तो 2028 का इंतजार नहीं हो रहा…'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया. लेकिन जब यश रावण के रूप में सामने आते हैं, तो स्क्रीन पर एक अलग ही ऊर्जा छा जाती है. उनका वह प्रभाव, वह तीव्रता और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी… सच में रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव है!'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'आज एक महान महाकाव्य जीवंत हो उठता है! बड़े पर्दे पर इतिहास, भक्ति और धर्म के दर्शन करें.'

एक यूजर ने लिखा, 'रामायण के लिए मेरा रिव्यू: पहला हाफ ठीक-ठाक था, जिसमें अच्छी डिटेलिंग थी. विजुअल्स और AI वॉयस भी अच्छे थे. दूसरा हाफ, पहले हाफ से कहीं ज्यादा बेहतर था. जटायु वाला हिस्सा तो एकदम टॉप-नॉच क्वालिटी का था. पूरी फिल्म में जटायु वाला सीन सबसे खास था.'