Ramayana New Promo Out: नितेश तिवारी की मच-अवेटेड मेगा बजट फिल्म 'रामायण पार्ट 1' (Ramayana Part 1) का नया कैरेक्टर प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें साउथ सुपरस्टार साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता के अलौकिक अवतार में छाई हुई हैं. मेकर्स द्वारा शेयर किए गए इस प्रोमो में मिथिला की राजकुमारी और 'धरती की बेटी' सीता के त्याग, भक्ति और गरिमा की खूबसूरत झलकियां देखने को मिल रही हैं. ए आर रहमान और हंस जिमर के संगीत से सजा यह प्रोमो रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. जहां साई पल्लवी का माता सीता वाला लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.
'धरती की बेटी, मिथिला की राजकुमारी' के रूप में साई पल्लवी
मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- "धरती की बेटी, मिथिला की राजकुमारी. प्रेम के बंधन में बंधी, धर्म के रास्ते पर चलने वाली. सीता के किरदार में साई पल्लवी." प्रोमो में साई पल्लवी की मासूमियत, गरिमा और सादगी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.
माता सीता के सफर और भक्ति की दिव्य झलक
कैरेक्टर प्रोमो में मिथिला के शाही और भव्य सेटिंग्स में माता सीता के जीवन के अलग-अलग अध्यायों को दिखाया गया है. इसमें उनके भगवान राम के साथ रिश्ते, भक्ति, समर्पण और अंदरूनी ताकत को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है.
ए आर रहमान और हंस जिमर का जादुई संगीत
फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और संगीत ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान (A.R. Rahman) और लेजेंडरी हंस जिमर (Hans Zimmer) ने मिलकर तैयार किया है. फिल्म के गाने जैसे 'मंगल रंग' और 'जय जय राम' पहले से ही चार्टबस्टर बने हुए हैं.
रणबीर कपूर और रवि दुबे भी मुख्य भूमिकाओं में
फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि टीवी स्टार रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे. फिल्म की स्टारकास्ट और स्केल को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह है.
इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होगा पहला भाग
यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. 'रामायण पार्ट 1' इसी हफ्ते 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जबकि पार्ट 2 दिवाली 2027 पर आएगा. भारत में धर्मा प्रोडक्शंस इसे डिस्ट्रीब्यूट कर रही है, जबकि ओवरसीज में सोनी पिक्चर्स इसे बड़े पैमाने पर रिलीज करेगी.