रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. फिल्म को नितेश तिवारी ने बनाया है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा और अब इसके पहले पार्ट के क्लाइमैक्स को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है.

आखिरी सीन में छुपा होगा बड़ा सरप्राइज

बताया जा रहा है कि 'रामायण: पार्ट 1' का आखिरी सीन एक बड़े सरप्राइज के साथ हो सकता है. खबरों के मुताबिक, फिल्म के आखिरी सीन या पोस्ट क्रेडिट सीक्वेंस में सनी देओल की पहली झलक भगवान हनुमान के रूप में दिखाई जा सकती है. हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

---विज्ञापन---

क्लाइमैक्स में मिलेगा कुछ खास?

फिल्म से जुड़े अपडेट्स के बीच यह चर्चा काफी तेज है कि नितेश तिवारी पहले पार्ट का अंत साधारण तरीके से नहीं करना चाहते. मेकर्स कथित तौर पर ऐसा क्लाइमैक्स तैयार कर रहे हैं, जो दर्शकों को अगले पार्ट के लिए उत्सुक कर दे. इसी वजह से हनुमान के किरदार की एंट्री को लेकर भी तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

दर्शकों के लिए मेकर्स का बड़ा सरप्राइज

बताया जा रहा है कि फिल्म के आखिरी में ऐसा मोड़ रखा जा सकता है, जिससे दर्शकों के मन में 'रामायण: पार्ट 2' को लेकर कई सवाल पैदा हों. इस तरह का क्लाइमेक्स दर्शकों को सिनेमाघरों से निकलने के बाद भी फिल्म के अगले हिस्से का इंतजार करने पर मजबूर कर सकता है.

---विज्ञापन---

'बाहुबली' से इंस्पायर्ड है आइडिया?

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि फिल्म के अंत में सस्पेंस छोड़ने का आइडिया 'बाहुबली' जैसी फिल्मों से इंस्पायर्ड हो सकता है. 'बाहुबली' के पहले पार्ट के अंत ने दर्शकों के बीच जबरदस्त सवाल खड़ा किया था और दूसरे पार्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी थी. अब 'रामायण' के मेकर्स भी कुछ इसी तरह का असर पैदा करना चाहते हैं.

हनुमान जी के रूप में दिखेंगे सनी देओल

बता दें, सनी देओल के हनुमान बनने की खबर पहले से ही चर्चा में है. ऐसे में अगर फिल्म के अंत में उनकी झलक दिखाई जाती है, तो यह दर्शकों के लिए बड़ा सिनेमाई सरप्राइज साबित हो सकता है. हालांकि, जब तक मेकर्स इसकी पुष्टि नहीं करते, तब तक इसे सिर्फ अटकल के तौर पर ही देखा जाना चाहिए है.

---विज्ञापन---

'रामायण' के लेकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई

बहरहाल, नितेश तिवारी की फिल्म बेहतरीन सितारों से सजी है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे धांसू स्टार्स हैं. 'रामायण' पहले ही देश की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है. अब फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि फिल्म में हनुमान की एंट्री कब और किस अंदाज में होती है.