रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, फिल्म दो पार्ट में सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसको लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है, ऐसे में एक्ट ने प्रभु श्रीराम को लेकर एक नई परिभाषा दी है, जिसने देश ही नहीं विदेशियों को भी चौंका दिया है, आइए जानते हैं, रणबीर कपूर ने क्या कुछ बोला है?

कैसे जीता विदेशियों का दिल?

'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस मेगाबजट फिल्म का इंतजार लंबे समय से हो रहा है, और अब हर छोटी-बड़ी अपडेट फैंस के लिए बड़ी खबर बन रही है. इसी बीच फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भगवान श्रीराम को लेकर ऐसी बात कही कि देश ही नहीं, विदेशों में भी लोगों का दिल जीत लिया.

---विज्ञापन---

रणबीर कपूर से हुए सवाल

हाल ही में लॉस एंजिल्स में आयोजित एक खास इवेंट में रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा पहुंचे थे. यहां फिल्म 'रामायण' की झलक IMAX स्क्रीन पर दिखाई गई, जिसे देखकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई. इसके बाद हुए Q&A सेशन में रणबीर कपूर से भगवान राम और मर्यादा पुरुषोत्तम का मतलब पूछा गया.

---विज्ञापन---

एक्टर के जवाब ने जीता दिल

रणबीर कपूर ने बेहद सरल और प्रभावशाली शब्दों में जवाब देते हुए, कहा कि भगवान राम सिर्फ एक धार्मिक पात्र नहीं, बल्कि सदियों से इंसानियत के मार्गदर्शक रहे हैं. उन्होंने बताया, कि राम हमें मुश्किल हालात में सही रास्ता दिखाते हैं, और मानवीय भावनाओं को समझने की प्रेरणा देते हैं.

जबरदस्त हैं फिल्म की स्टारकास्ट

उनके मुताबिक, राम करुणा, साहस, धर्म और क्षमा के प्रतीक हैं. मर्यादा पुरुषोत्तम का अर्थ है, एक ऐसा आदर्श पुरुष, जो हर परिस्थिति में सही आचरण का पालन करते हैं. रणबीर की ये सोच वहां मौजूद विदेशी दर्शकों को भी काफी पसंद आई. सोशल मीडिया पर लोग उनके इस जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं, और इसे श्रीराम के आधुनिक और ग्लोबल दृष्टिकोण से जोड़कर देख रहे हैं.

कब और कैसे रिलीज होगी फिल्म?

बहरहाल, फिल्म की बात करें, तो 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी. पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर और दूसरा 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा. फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. फिलहाल, फैंस को 2 अप्रैल हनुमान जयंती पर श्रीराम के फर्स्ट लुक का बेसब्री से इंतजार है. उम्मीद की जा रही है, कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी.