फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म के पहले पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे शानदार एडवांस बुकिंग मिलने की खबरें हैं. इस बीच रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने फिल्म के फैंस को चौंका दिया है. दरअसल, रणबीर कपूर की एक बात से ये हिंट मिला है कि 'रामायण' दो नहीं, बल्कि तीन पार्ट में बन सकती है.

रणबीर कपूर ने गलती से खोल दिया बड़ा राज?

'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. मेकर्स ने शुरुआत में इस महागाथा को दो पार्ट में बनाने का ऐलान किया था, लेकिन अब रणबीर के एक बयान ने फिल्म के तीसरे पार्ट की चर्चा शुरू कर दी है.

इंटरव्यू के दौरान रणबीर की फिसली जुबान

दरअसल, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश हाल ही में एक इंटरनेशनल पॉडकास्ट में शामिल हुए थे. यहां बातचीत के दौरान रणबीर ने बताया कि वह दूसरे पार्ट की करीब 50 फीसदी शूटिंग पूरी कर चुके हैं. इसी दौरान उन्होंने अनजाने में कहा, 'और फिर हम दूसरा पार्ट पूरा करेंगे… अरे, तीसरा पार्ट भी है.'

रणबीर कपूर की फिसली जुबान

'रामायण' की ट्रायलॉजी की तैयारी में मेकर्स

रणबीर की इस बात के सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या मेकर्स अब 'रामायण' को ट्रायलॉजी बनाने की तैयारी कर रहे हैं? हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

नमित मल्होत्रा ने भी दिया बड़ा हिंट

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी इसी इंटरव्यू में फिल्म के भविष्य को लेकर दिलचस्प बात कही. उनसे जब पूछा गया कि क्या 'रामायण' के और पार्ट बनाए जा सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि शुरुआत में इसे तीन भागों में बनाने की प्लानिंग थी, लेकिन बाद में दो पार्ट का फैसला लिया गया.

तीसरे पार्ट पर निमित ने कही ये बात

उन्होंने आगे कहा कि अभी फिल्म की शूटिंग जारी है. पहले पार्ट को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. यह देखने के बाद ही आगे कोई फैसला लिया जाएगा. यानी तीसरे पार्ट की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता.

क्या बोले डायरेक्टर और प्रोड्यूसर?

दुनिया के लिए बनाना चाहते हैं एक ही 'रामायण'

नमित मल्होत्रा ने यह भी बताया कि उनकी कोशिश है कि पूरी दुनिया के दर्शकों को 'रामायण' का एक ही वर्जन देखने को मिले. वह हिंदी और अंग्रेजी दर्शकों के लिए कहानी के दो अलग-अलग वर्जन नहीं बनाना चाहते.

दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार

हालांकि, उन्होंने माना कि पहले पार्ट के लिए फिलहाल दो अलग-अलग वर्जन तैयार किए गए हैं, जिनका रन-टाइम भी अलग है. अब देखना दिलचस्प होगा दर्शकों के रिएक्शन्स के बाद मेकर्स क्या फैसला लेते हैं. फिलहाल, रणबीर कपूर के इस बयान ने 'रामायण' के तीसरे पार्ट को लेकर नई बहस छेड़ दी है. अब फैंस को मेकर्स की ऑफीशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.