---विज्ञापन---

Ram Setu: सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘Ram Setu’, लोगों ने बताया ब्लॉकबस्टर

Ram Setu: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक अक्षय कुमार और इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने राम सेतु को परफेक्ट दिवाली गिफ्ट बताया है। वहीं कुछ ने कहा कि फिल्म […]

Ram Setu
Ram Setu released

Ram Setu: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक अक्षय कुमार और इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने राम सेतु को परफेक्ट दिवाली गिफ्ट बताया है। वहीं कुछ ने कहा कि फिल्म ब्लॉकबस्टर है।

राम सेतु को अभिषेक शर्मा ने किया है डायरेक्ट

अक्षय कुमार की एक्टिंग और लुक देखकर लोग कायल हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म का VFX, स्टोरीलाइन, क्लाइमैक्स…सभी चीजों ने दर्शकों को इंप्रेस किया है। बता दें कि राम सेतु को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इसके साथ ही इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करके लोगों को एक बड़ा तोहफा दे दिया। ‘राम सेतु’ (Ram Setu) की रिलीज के साथ ही लोगों की दिवाली में खुशियां दोगुनी हो गई।

राम सेतु में अक्षय कुमार एक पुरातत्व विशेषज्ञ बने हैं। फिल्म को मिल रहे रिएक्शन देखकर लग रहा है कि एक्शन किंग अक्षय कुमार ने जबरदस्त वापसी की है। राम सेतु में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी लीड रोल में हैं।

यहाँ पढ़िए – Ind vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद कैसा था विराट कोहली के घर का माहोल, पत्नी अनुष्का ने बताई सारी कहानी

खिलाड़ी के दीवाने हुए लोग

एक यूजर ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिए हैं। यूजर ने फिल्म की काफी तारीफ की है और अक्षय को फुल ऑफ एनर्जी बताया है।

बेस्ट दिवाली गिफ्ट

वहीं, एक दूसरे यूजर ने राम सेतु को बेस्ट दिवाली गिफ्ट बता दिया है। यूजर ने लिखा- एक शब्द में कहें तो ‘राम सेतु’ एक एडवेंचरस रिलीजस राइड है। लंबे समय बाद मूवी लवर्स को बेस्ट दिवाली गिफ्ट मिला है। वीएफएक्स शानदार हैं। डायरेक्शन माइंड ब्लोइंग है।

यहाँ पढ़िए – Shamita Shetty: शिल्पा शेट्टी की पार्टी में शमिता शेट्टी ने अपने ग्लैमरस लुक से लूटी महफिल, देखें तस्वीरें

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की राम सेतु का बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड से क्लैश हो रहा है। दोनों बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में कई बार बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुकी हैं। अब देखना यह होगा कि दर्शक किसकी फिल्म ज्यादा पसंद करते हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें  

First published on: Oct 25, 2022 02:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.