Rakhi Sawant On Marriage: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वजह उनका शादी पर दिया बयान है, राखी की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं. प्यार, शादी और फिर रिश्तों के टूटने का दर्द भी वह झेल चुकी हैं. इसके बावजूद राखी का अंदाज आज भी उतना ही बिंदास है. उन्होंने शादी और सिंगल मदरहुड पर ऐसा बयान दिया जो वायरल हो गया.

'सिंगल मदर होना मुश्किल नहीं'

एक पॉडकास्ट के दौरान राखी सावंत से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि सिंगल मदर होना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है? इस पर राखी ने साफ शब्दों में कहा कि आज के जमाने में सिंगल मदर होना कोई बड़ी बात नहीं है.

---विज्ञापन---

राखी ने कहा कि एक महिला खुद कमा सकती है और अपने बच्चे की परवरिश भी कर सकती है. उनके मुताबिक, अगर कोई महिला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर है तो उसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं होती. हालांकि, राखी ने यह भी कहा कि अगर जिंदगी में कोई अच्छा लड़का मिल जाए तो दोबारा शादी के बारे में सोचा जा सकता है.

'3-4 शादियां अब नॉर्मल हो गई हैं'

शादी को लेकर राखी ने अपने खास अंदाज में ऐसी बात कही कि सुनकर शायद आपको भी हंसी आ जाए. उन्होंने कहा कि आजकल प्यार करना और शादी करना सामान्य बात है. यहां तक कि उनके मुताबिक अब 3-4 शादियां करना भी नॉर्मल हो गया है.

---विज्ञापन---

राखी ने अपनी बात समझाने के लिए शॉपिंग का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि जब लोग शॉपिंग करने जाते हैं तो क्या वे सिर्फ एक ही दुकान से सामान खरीदते हैं? इसी तरह उन्होंने शादी की तुलना भी शॉपिंग से कर दी. राखी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

---विज्ञापन---

दो बार टूट चुकी है राखी की शादी

राखी सावंत की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी दो शादियां टूट चुकी हैं. उनकी पहली शादी बिजनेसमैन रितेश सिंह से हुई थी. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. इसके बाद राखी ने आदिल खान दुर्रानी के साथ निकाह किया. इस रिश्ते को लेकर भी काफी विवाद हुआ और आखिरकार दोनों अलग हो गए.

---विज्ञापन---

फिलहाल, राखी अपनी सिंगल लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया और इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करती हैं. यही बेबाक अंदाज उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है. राखी का नया बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस उनके अंदाज पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

---विज्ञापन---