राजपाल यादव बीते कई महीनों से अपने 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम जनता तक, हर कोई राजपाल यादव के इस मामले के बारे में जानता हैं. एक्टर फरवरी में इस मामले में जेल भी जा चुके हैं, लेकिन बाद में उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था और हाल ही में सुनवाई होने पर कोर्ट ने अपना फैसला रिजर्व रखा. हालांकि एक अवॉर्ड शो के दौरान राजपाल यादव के इस मामले का मजाक बनाया गया. शो के दौरान एंकर ने एक्टर को लेकर मजाक उड़ाया जिसके बाद उन्हें भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि इस पूरे विवाद पर सलमान खान ने राजपाल का सपोर्ट किया और अब एक्टर ने भी उनके सपोर्ट पर शुक्रिया अदा किया है.
सलमान का सपोर्ट मिलने पर राजपाल ने कहा शुक्रिया
दरअसल, राजपाल यादव ने सलमान खान के एक्स पोस्ट को रीट्वीट किया है. उन्होंने सलमान को जवाब में कहा, " भाई, मेरे 30 साल के सफर को सराहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. आप हमेशा एक बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आये हैं. लव यू, भाई, नमन!
---विज्ञापन---
सलमान खान ने किया राजपाल का सपोर्ट
सलमान खान ने राजपाल यादव की अवॉर्ड शो वाली एक फोटो शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था, "राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार बार. क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो, काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलता रहेगा. हकीकत ये है. और ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो. डॉलर ऊपर यो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है.
---विज्ञापन---
अवॉर्ड शो में उड़ा था राजपाल का मजाक
बता दें कि राजपाल यादव हाल ही में एक अवॉर्ड शो में पहुंचे थे. जहां पर राजपाल दुनिया के हालातों और वॉर के बारे में बात कर रहे थे. उन्होंने बताया कि किस तरह से रुपया नीचे और डॉलर ऊपर जा रहा है. इसपर शो के होस्ट ने कहा, " राजपाल भाई डॉलर रुपया कितना भी ऊपर नीचे हो, आपको उतना ही पैसा लौटाना पड़ेगा, जितना उधार है. " एंकर की इन बातों का इशारा सीधे तौर पर उनके 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले की ओर था. वहीं, होस्ट के द्वारा राजपाल का इस तरह से मजाक बनाया जाना फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आया और लोगों ने उस एंकर को जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है.
जल्द इस फिल्म में नजर आएंगे राजपाल यादव
काम को लेकर बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में परेश रावल, तबू, वामिका गब्बी भी दिखाई देंगी. फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- ‘मां को घर तोड़ने वाली..’ श्रीदेवी पर लगे आरोपों पर छलका जाह्नवी कपूर का दर्द, बोलीं-‘मैं उन्हें खोने…’