---विज्ञापन---

Premanand Maharaj से मिले थे Rajpal Yadav, ‘दुख और पैसों’ की समस्या पर संत ने एक्टर को दी थी ये सलाह

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल में है. हालांकि एक्टर का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान उन्हें संत ने जीवन में आने वाले दुखों और पैसों से जुड़ी समस्या को लेकर सलाह दी है.

premanand Ji maharaj-rajpal Yadav

बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं. पैसे न होने के कारण उन्होंने सरेंडर कर दिया. हालांकि तमाम एक्टर्स उनकी मदद के लिए सामने आए है. इन सभी के बीच अब राजपाल यादव का लोकप्रिय संत श्री प्रेमानंद महाराजी जी से मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राजपाल महाराज जी से बातें करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान महाराज जी ने एक्टर को एक सलाह भी है. उन्हें यह सलाह दुख और पैसों से जुड़ी समस्या को लेकर दी है.

प्रेमानंद महाराज से मिले थे राजपाल यादव

साल 2025 के अंत होने से पहले राजपाल यादव अपने कुछ दोस्तों और करीबियों के साथ वृंदावन गए थे. जहां पर उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की थी. इस दौरान राजपाल यादव से महाराज जी ने हाल चाल पूछा और उन्हें हर वक्त नाम जप करने की सलाह दी. साथ ही राजपाल यादव ने भी इस दौरान महाराज जी और वहां मौजूद उनके साथियों को अपनी बातों से खूब हंसाया.

---विज्ञापन---

प्रेमानंद जी महाराज ने राजपाल को दी नाम जप की सलाह

प्रेमानंद महाराज ने राजपाल यादव से कहा, "जीवन का तो लाभ यही है बच्चा कि हमारा मन भगवान से जुड़ा रहे. जीवन में विपत्तियां, दुख, अपनों से बिछड़ना और ऐसी परिस्थितियां आती हैं कि जीना मुश्किल हो जाता है. पैसे की समस्या, रिश्तों की समस्या, हमारी इन समस्याओं में हमको जो संभाल सके वो केवल ईश्वर है. इंसान तो ऐसा है कि आप खाते पीते हैं अच्छे हैं तो आपसे सब हाथ मिलाएंगे, लेकिन आप कल समस्या में फंस जाएंगे तो लोग ये सोचेंगे कि देखो राजपाल आ रहा है, तो लोग किनारा कर लेते हैं. सोचते हैं कि वो हमसे बात ना कर ले, कुछ कह न दें.

---विज्ञापन---

प्रेमानंद जी महाराज ने राजपाल से कही ये बात

महाराज जी ने आगे राजपाल यादव से कहा, " समस्याओं में केवल ईश्वर ही साथ देते हैं. इसलिए भगवान का नाम जप करते रहना. उन्हें हमेशा स्मरण करते रहना. जीवन को आनंदमय बनाओ. हर हालात में, हर दुख में लड़ना सीखो, हारना नहीं. हर समस्या में मजबूत रहिएगा.टूटना मत. भगवान को याद कीजिएगा वो बहुत मदद करते हैं."

वीडियो वायरल होने पर लोगों ने किए कमेंट

वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि प्रेमानंद जी महाराज को पहले से आभास हो गया था कि राजपाल यादव के साथ ऐसा होने वाला है, इसलिए वह उन्हें समझा रहे थे. एक यूजर ने लिखा, "गुरुजी को कैसे पता कि उनके साथ ये सब होने वाला है अर्थ (पैसे) की समस्या और हाथ मिलाएगा नहीं कोई परेशानी में जो कल राजपाल तिहाड़ जेल में चले गए तो वही ऐसा हुआ.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 First Review: रिलीज से पहले ही Rupali Ganguly ने देख डाली Ranveer Singh की Dhurandhar 2, जानें कैसी है फिल्म?


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---