Rajpal Yadav: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग कहे जाने वाले एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपने कर्जे को लेकर चर्चा में हैं. उनके इस चेक बाउंस वाले मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी, जिसके बाद राजपाल यादव ने 6 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया. जेल जाने से पहले उन्होंने एक भावुक मैसेज दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. वहीं, उनकी इस हालत को देखते हुए टीवी पर 'राम', यानी एक्टर गुरमीत चौधरी, उनकी मदद के लिए सामने आए हैं.
राजपाल की मदद को सामने आए गुरमीत
गुरमीत ने मंगलवार को अपने X हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, 'राजपाल यादव जैसे सीनियर और बेहद टैलेंटेड आर्टिस्ट को इस तरह के दर्दनाक दौर से गुजरते देखना मेरा दिल तोड़ देता है. उन्होंने हमें अनगिनत मुस्कान, हंसी और कभी न भूलने वाले पल दिए हैं. आज उन्हें हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है.'
एक्टर के लिए लगाई मदद की गुहार
गुरमीत ने आगे कहा, 'एक साथी एक्टर और एक इंसान होने के नाते, मैं हर संभव तरीके से उसकी मदद करने के लिए आगे आ रहा हूं. मैं फिल्म जगत के सभी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और सदस्यों से रिक्वेस्ट करता हूं कि आइए हम सब करुणा एक साथ मिलकर कोई समाधान निकालें. हमारी इंडस्ट्री एक परिवार है और परिवार कभी भी अपनों को नहीं छोड़ता है.'
सोनू सूद ने राजपाल की मदद
गुरमीत की इस अपील से पहले ही सोनू सूद ने राजपाल को आर्थिक सहायता देने के लिए फिल्म और साइनिंग पेमेंट की ऑफर दे दी थी. सोनू ने कहा, 'राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक काम दिया है. कभी-कभी जीवन अन्यायपूर्ण हो जाती है.'