---विज्ञापन---

Rajpal Yadav को मुसीबत में मिला पुराने इस दोस्त का साथ, अब बढ़ेगी एक्टर की कमाई

Rajpal Yadav Old Friend: एक्टर राजपाल यादव को इस मुश्किल घड़ी में अपने पुराने दोस्त का साथ मिला है, जिन्होंने कुछ ऐसा किया है जिससे उनकी कमाई बढ़ गई है.

Rajpal Yadav Old Friend: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले के चलते तिहाड़ जेल में बंद हैं. जब राजपाल यादव जेल गए उसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां उनकी मदद के लिए सामने आई हैं. जहां सलमान खान से लेकर अजय देवगन और सोनू सूद ने उनकी हरसंभव मदद करने को कहा है. अब इस मुश्किल घड़ी में राजपाल को अपने पुराने दोस्त का साथ मिला है, जिन्होंने कहा है कि वो राजपाल को उनकी फीस से ज्यादा पेमेंट देंगे.

बढ़ा दी राजपाल की फीस

दरअसल, राजपाल यादव की ये मदद करने वाला कोई और नहीं, बल्कि फेमस फिल्ममेकर प्रियदर्शन हैं. डायरेक्टर जल्द ही एक्टर पंकज त्रिपाठी और राजपाल यादव के साथ एक कॉमेडी फिल्म बनाने वाले हैं. इसी बीच प्रियदर्शन ने एक बड़ा ऐलान किया. प्रियदर्शन ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए उनके इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने राजपाल की फीस बढ़ा दी है.

---विज्ञापन---

राजपाल की मौजूदा स्थिति…

इस बारे में बात करते हुए प्रियदर्शन ने मिड-डे से कहा, 'मैं राजपाल को 20 साल से ज्यादा समय से जानता हूं. मैंने उन्हें पहली बार फिल्म 'जंगल' में देखा था और उनके एक्टिंग से मैं दंग रह गया था. उनके साथ मेरी पहली फिल्म 'मालामाल वीकली' थी और उसके बाद से उन्होंने मेरी लगभग सभी फिल्मों में काम किया है. मैंने अपनी अगली फिल्म के प्रोड्यूसर से कहा कि राजपाल को उनकी मौजूदा स्थिति को देखते हुए उनकी फीस से अधिक पेमेंट करें. हम उन्हें बचाना चाहते हैं, और प्रोड्यूसर मान गए हैं. राजपाल मेरी फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं.

---विज्ञापन---

प्रियदर्शन की आर्थिक तंगी

प्रियदर्शन ने आगे कहा कि वो राजपाल को करीब से जानते थे और उनकी आर्थिक तंगी से वाकिफ थे. उन्हें राजपाल की समस्या के बारे में पता था. इसीलिए वो अपनी हर फिल्म में राजपाल को साइन करते रहे. इसके अलावा उन्होंने राजपाल को विज्ञापन फिल्मों में भी काम दिलाया. प्रियदर्शन ने कहा, कम पढ़े-लिखे होने की वजह से बेचारे ने एक बड़ी गलती कर दी. राजपाल एक नेक इंसान हैं.'


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---