राजपाल यादव बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर हैं. वह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इंडस्ट्री में वह लंबे वक्त से अपने शानदार अभिनय से लोगों को हंसाते हुए आ रहे हैं. हालांकि इन दिनों वह 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और एक्टर को हाल ही में इसी के कारण तिहाड़ जेल भेजा गया था. लेकिन उनकी मदद के लिए कई एक्टर्स ने हाथ बढ़ाया है.
जब एक्टर को किया गया था किडनैप
हालांकि राजपाल यादव के अलावा भी कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो कि भले ही इंडस्ट्री में लंबे वक्त से हैं लेकिन उन्हें बड़े एक्टर्स जैसा पैसा नहीं मिलता है.ये साइड एक्टर्स कंगाल क्यों है, जिसको लेकर राजपाल यादव के इस केस के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे कलाकार के बारे में बात करने वाले है जिसे किडनैपर्स ने किडनैप किया था. लेकिन उस एक्टर की आर्थिक तंगी देख वो भी हैरान रह गए थे. चलिए जानते हैं.
---विज्ञापन---
मुश्ताक खान हुए थे किडनैप
दरअसल, राजपाल यादव के इस मामले ने सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वेलकम फिल्म के एक्टर मुश्ताक खान की पुरानी याद को ताजा कर दिया है. जब एक्टर को किडनैप कर लिया गया था. इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर उस यूजर ने साइड एक्टर्स और छोटे कलाकारों की फाइनेंशियल हालत पर सवाल उठाए हैं.यूजर ने लिखा, " राजपाल यादव, जॉनी लीवर जैसे कॉमेडियन्स ज्यादा नहीं कमाते हैं. एक बार मुश्ताक खान किडनैप हुए थे और बदमाशों ने उनसे 1 करोड़ की मांग की थी. लेकिन मुश्ताक ने कहा था कि- मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं. किडनैपर्स ने विश्वास नहीं किया था और कहा था कि- तुम झूठ बोल रहे हो, तुमने इतनी सारी हिट फिल्मों में काम किया है.
---विज्ञापन---
मुश्ताक खान की फाइनेंशियल कंडीशन सुन हैरान रह गए थे किडनैपर्स
मुश्ताक खान को एक बार कुछ लोगों ने फिरौती के लिए किडनैप कर लिया था. हालांकि जब किडनैपर्स को पता चला कि उनके पास पैसे नहीं तो उन्हें छोड़ दिया था. यूजर द्वारा शेयर की गई क्लिप में मुश्ताक खान ने किडनैपिंग को लेकर बात की है. उन्होंने बताया है कि कैसे किडनैपर्स को हैरानी हुई थी कि करोड़ों कमाने वाली फिल्मों में काम करने के बाद भी वह उन्हें फिरौती के लिए 1 करोड़ रुपये नहीं दे पाए थे.
1 करोड़ फिरौती की रकम नहीं दे पाए थे मुश्ताक
एक्टर ने बताया कि जब किडनैपर्स ने उनसे कहा था कि, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन इतने बड़े एक्टर्स के साथ तू काम कर रहा है और तू कह रहा है तेरे पास पैसे नहीं और अभी वो तेरी फिल्म गदर, वो हिट हुई, 500 करोड़ कमाए, तो तुझे 5 करोड़ तो मिले होंगे. जिसपर एक्टर ने उन किडनैपर्स को जवाब देते हुए कहा, " अब मैं उनको क्या बोलू यार कि वो मुझे 5 करोड़ क्यों देंगे. उन्हें लगता था कि ये पैसा जो आता है वो सब आपस में बांट लेते होंगे. मैंने उन्हें कहा कि भैया ये ऐसे नहीं होता है. हमारी फीस पहले ही फिक्स हो जाती है फिल्म शुरू होने से पहले. जो एग्रीमेंट होता है बस उतना ही पैसा मिलता है. उससे ज्यादा कुछ नहीं. तो वो लोगों को भरोसा ही नहीं हो रहा था. उन्हें लग रहा था कि मैं झूठ बोल रहा हूं.
लोगों ने वायरल क्लिप पर किए सवाल
मुश्ताक की इस क्लिप के वायरल होने के बाद लोगों ने राजपाल यादव, जॉनी लीवर जैसे कालाकरों को लेकर भी सवाल उठाए. लोगों ने कहा कि ये बेहतरीन एक्टर्स सुपरस्टार्स की तरह ज्यादा नहीं कमाते हैं. एक यूजर ने लिखा, "ये सच है कई एक्टर्स को सही पैसा नहीं दिया जाता है. दूसरे ने लिखा, "सुपरस्टार और एक्टर के बीच का फर्क है ये. चेहरा बिकता है.
यह भी पढ़ें- राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने चेक बाउंस केस में दिया रिएक्शन, मिल रही मदद पर कही ये बात