Doordarshan Fame Actor Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग के पैशन को फॉलो करने के लिए कई त्याग किए हैं. आज एक ऐसे ही एक्टर के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जिन्होंने एक्टर बनने के लिए अपना करोड़ों का फैमिली बिजनेस छोड़ दिया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की और आज आलिया भट्ट जैसी सुपरस्टार के साथ ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दे रहे हैं. दरअसल हम जिस मंझे हुए एक्टर की बात कर रहे हैं, उनका नाम रजित कपूर है, जिन्होंने टीवी से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है.

रजित कपूर की करोड़पति बिजनेस फैमिली

रजित कपूर का जन्म 22 मई 1963 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. रजित कपूर करोड़पति बिजनेस फैमिली से आते हैं. रजित ने सिडेनहैम कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. रजित कपूर उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. पढ़ाई के दौरान ही रजित कपूर एक्टिंग में दिलचस्पी बढ़ने लगी. एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में एडमिशन लेने के लिए फॉर्म भरा. लेकिन उनके घरवाले नहीं चाहते थे कि वो एक्टिंग को अपना करियर बनाए. रजित ने उन्होंने माने की बहुत कोशिश की, आखिर में उन्होंने गुस्से में NSD फॉर्म का फाड़कर फेंक दिया.

---विज्ञापन---

रजित कपूर का एक्टिंग करियर

रजित कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1989 में आई फिल्म 'जजीरे' से की, लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल दूरदर्शन पर साल 1993 में आई टीवी सीरीज ‘ब्योमकेश बक्शी’ से मिली, जिसमें उन्होंने लीड रोल प्ले किया था. रजित कपूर ने आलिया भट्ट के साथ सुपरहिट फिल्म 'राजी' में काम किया. रजित कपूर ने अपने सालों के एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्मों, टीवी शो और वेब सीरीज में काम किया है. उनकी एक्टिंग का लोहा टीवी से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक चलता है.