Rajesh Sharma First Photo From Hospital: बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा इन दिनों अपनी तबीयत को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म 'फौजी' के सेट कीड़े के काटने से बीमार हुए राजेश शर्मा पिछले 3 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं. सोशल मीडिया पर लगातार उनके हेल्थ की अपडेट शेयर की जा रही है. इसी बीच अस्पताल से बीमार राजेश शर्मा की पहली तस्वीर सामने आई हैं, जो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक्टर अस्पताल के बेड लेटे हुए पश्चिम बंगाल के मंत्री से बाते करते दिखाई दे रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि अब एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत अब कैसी है?
मंत्री इंद्रनील खान ने की एक्टर से मुलाकात
दरअसल, पश्चिम बंगाल के मंत्री इंद्रनील खान ने शुक्रवार को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती एक्टर राजेश शर्मा से मुलाकात की. मंत्री इंद्रनील खान ने एक्टर के साथ इस मुलाकात की एक तस्वीर अपने X शेयर की. तस्वीर में राजेश शर्मा अस्पताल के बेड लेटे हुए मंत्री इंद्रनील से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक्टर की इस फोटो को शेयर करते हुए इंद्रनील खान ने X पर लिखा, 'आज हमने ढाकुरिया के मणिपाल अस्पताल का दौरा किया और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दादा की ओर से राजेश शर्मा जी के जल्द होने की शुभकामनाएं दीं.'
कीड़े के काटने से बिगड़ी थी तबीयत
बता दें कि हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग करते हुए एक्टर राजेश शर्मा को सेट पर एक कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने एक बयान जारी कर एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने की वजह जानने के लिए हाई-लेवल की जांच की मांग की थी. इसके अलावा एसोसिएशन ने फिल्म के सेट पर काम करने के तरीकों पर भी सवाल उठाए हैं.