बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है। पहले अयज देवगन की रेड 2 वहीं दूसरे संजय दत्त की द भूतनी। एक ओर रेड 2 दर्शकों को काफी पसंद बनती जा रही है। ये फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर फिल्म द भूतनी अपनी पकड़ मजबूत बनाने में नाकाम साबित हो रही है। दोनों फिल्मों को रिलीज हुए सात दिन बीत चुके हैं आइए जानते हैं कि अब तक कितनी हुई बॉक्स ऑफिस कमाई।
'रेड 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने सातवें दिन 3.95 करोड़ रुपये का की कमाई की है। सातवें दिन भी इस फिल्म ने अपना जलवा कायम रखा। लगातार एक हफ्ते तक मजबूत पकड़ के साथ चल रही यह फिल्म अब 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
'रेड 2' का टोटल कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने सात दिनों में अपना जलवा कायम रखा है। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ने अब तक 89.7 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। पहले दिन फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की, जबकि दूसरे दिन 12 करोड़, तीसरे दिन 18 करोड़ और चौथे दिन 22 करोड़ का कारोबार किया। इसके बाद पांचवें दिन 7.5 करोड़, छठे दिन 7 करोड़ और सातवें दिन 3.95 करोड़ की कमाई हुई। फिल्म की एक सप्ताह की कमाई के बाद अब यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
यह भी पढे़ं: पाकिस्तानी सेलेब्स को बॉलीवुड एक्टर ने लगाई फटकार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उठाए थे सवाल
‘द भूतनी’ का बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब
दूसरी ओर, संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही है। रिलीज के सातवें दिन यह फिल्म केवल 0.2 करोड़ रुपये ही कमा पाई। पहले दिन से ही इसकी कमाई बेहद कमजोर रही है और अब सातवे दिन इस फिल्म की कमाई तो बिलकुल ही गिर गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाया है। सात दिनों की कमाई मात्र 4.5 करोड़ रुपये रही। पहले दिन फिल्म ने 0.65 करोड़, दूसरे दिन 0.62 करोड़, तीसरे दिन 0.86 करोड़ और चौथे दिन सबसे ज़्यादा 1.2 करोड़ की कमाई की। पांचवें दिन 0.57 करोड़, छठे दिन 0.4 करोड़ का कलेक्शन हुआ।
यह भी पढे़ं: Bhool Chuk Maaf क्यों रखा फिल्म का नाम? डायरेक्टर ने किया रिवील
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.