राधिका मर्चेंट को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में सामने आई अंबानी परिवार की कुछ तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। दावा किया जा रहा है कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी जल्द ही तीसरी बार दादा-दादी बनने वाले हैं। हालांकि परिवार की ओर से अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दरअसल, इन दिनों अंबानी परिवार वेनिस में मौजूद है, जहां नीता अंबानी ने Venice Biennale इवेंट में हिस्सा लिया। इसी दौरान सामने आई तस्वीरों में राधिका मर्चेंट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने लगे। बता दें कि राधिका और अनंत अंबानी की शादी को जल्द ही दो साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में फैंस अब अंबानी परिवार की ओर से किसी गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं।