Desh Bhakti Song: अगस्त का महीना शुरू होते ही दिमाग में भारत के स्वतंत्रता दिवस का इंतजार करना शुरू हो जाता है. इसके बाद जैसे-जैसे 15 अगस्त की तारीख करीब आती है, लोगों की सॉन्ग प्लेलिस्ट में देशभक्ति गाने शामिल होने लगते हैं. इसके अलावा, सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक देशभक्ति के गानों का बोलबाल रहता है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री के लाल किला से भाषण समाप्त होने के बाद यूट्यूब पर देशभक्ति सॉन्ग सुनना शुरू कर देते हैं। ऐसा एक गाना है, जो पिछले 8 साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. सुनिधि चौहान की आवाज में गाये गए इस गाने को यूट्यूब पर 174 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. चलिए आपको इस गाने के बारे में बताते हैं.

8 साल पुराना देशभक्ति सॉन्ग

दरअसल, हम जिस देशभक्ति गाने की बात कर रहे हैं उसका टाइटल 'ऐ वतन' है. ये गाना साल 2018 में आई आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राजी' का सबसे पॉपुलर सॉन्ग है. इसमें एक हिंदुस्तानी ऐजेंट की बेटी यानी आलिया की जंग को दिखाया गया है. जिसमें वो एक पाकिस्तानी ऑफीशियल की पत्नी बनकर खुफिया जानकारी भारत में भेजती हैं. फिल्म ये गाना तब आता है जब आलिया अपने मकसद बेहद करीब पहुंच जाती है, जिसके तहत वो स्कूल के बच्चों को गाना सिखाने की जिम्मेदारी लेती है और उन्हें गाना सिखाते हुए भारत के लिए फर्ज को याद करती है.

---विज्ञापन---

मिले 174 मिलियन व्यूज

फिल्म 'राजी' के 'ऐ वतन' सॉन्ग को सुनिधि चौहान ने अपनी खनकती हुई आवाज में गाया है. वहीं इस देशभक्ति गीत के खूबसूरत और जोश भर देने वाले लिरिक्स गुलजार साहब और अलमा इकबाल ने मिलकर लिखे हैं. इस गाने को कम्पोज करने की जिम्मेदार शंकर, एहसान और लॉय ने मिलकर संभाली है. 8 साल पहले रिलीज हुए इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 174 मिलियन बार देखा जा चुका है और 1.4 मिलियन लोगों ने इसे लाइक किया है.