---विज्ञापन---

Priyanka Chopra: ऑक्वर्ड मोमेंट का शिकार बनीं प्रियंका चोपड़ा, बोल्डनेस फ्लॉन्ट करने के चक्कर में हुईं अनकंफर्टेबल

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक ऐसा नाम है, जिनके नाम का डंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बजता है। ग्लोबल स्टार कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा देश-विदेशों में अपने फैशन पॉइंट के लिए मशहूर हैं। इन दिनों एक्ट्रेस हॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और अपने यूनीक फैशन से चाहने वालों को […]

आलिया भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी के नाम का खुसासा किया है। जिसपर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने प्यारा कमेंट किया है।
आलिया-रणबीर की बेटी पर Priyanka Chopra ने लुटाया प्यार, किया ये कमेंट

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक ऐसा नाम है, जिनके नाम का डंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बजता है। ग्लोबल स्टार कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा देश-विदेशों में अपने फैशन पॉइंट के लिए मशहूर हैं। इन दिनों एक्ट्रेस हॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और अपने यूनीक फैशन से चाहने वालों को दीवाना बना रही हैं। हाल ही में प्रियंका एक अवॉर्ड फंक्शन ईवेंट में पहुंची थीं, जहां वो अपनी ड्रेस के कारण असहज महसूस कर रही थीं। यही वजह रही कि देसी गर्ल ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं।

यहाँ पढ़िए – Saif Ali Khan Statement: सैफ अली खान ने अपने ड्रीम रोल का किया खुलासा, महाभारत को लेकर कही ये बात

https://www.instagram.com/p/CP3cH_2hZHi/?utm_source=ig_web_copy_link

ड्रेस बार-बार ठीक करती नजर आईं Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड फंक्शन में ब्लैक कलर की बेहद डीपकट थाई-हाई स्लिट पहनकर पहुंची थीं। इस ड्रेस का कट इतना डीप था कि वो असहज हो रही थीं। इस दौरान वो बार-बार अपनी ड्रेस को संभालती नजर आ रही थीं, जिसकी वजह से वो बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं हो पा रही थीं। यही वजह है कि एक्ट्रेस ऑक्वर्ड मोमेंट के शिकंजे में आ गईं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी ऊप्स मोमेंट की वजह से ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं।

यहाँ पढ़िए – PhoneBhoot Motion Poster: ‘फोनभूत’ का नया मोशन पोस्टर आउट, जानें कब आएगा ट्रेलर

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस हो चुकी हैं ऊप्स मोमेंट का शिकार

प्रियंका चोपड़ा से पहले बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone), कैटरीना कैफ(Katrina Kaif), करीना कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे सुपरस्टार्स का नाम शामिल है। ये एक्ट्रेस अपने आउटफिट्स के कारण कई बार ऑक्वर्ड मोमेंट से गुजर चुकी हैं, जहां इन्हें अपनी ड्रेस में अनकंफर्टेबल होते हुए देखा गया है। इस लिस्ट में अब देसी गर्ल की गिनती भी टॉप पर होने लगी है।

Priyanka Chopra का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बता करें तो एक्ट्रेस जल्द ही ‘सिटाडेल’ की एक साइंस-फाई जासूसी सीरीज में नजर आने वाली हैं। सिटाडेल की कहानी जासूसी ऑर्गनाइजेशन के इर्द-गिर्द घूमती है और प्रियंका इसमें एक एजेंट का रोल प्ले करती दिखेंगी। देसी गर्ल ‘सिटाडेल’ में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम रिचर्ड मैडेन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ भी पाइपलाइन में है, जिसमें प्रियंका के साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी लीड रोल्स में होंगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें    

First published on: Oct 06, 2022 07:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.