Priyanka Chopra Video: प्लेन के अंदर खराब हुई प्रियंका चोपड़ा की हालत, वीडियो में देखें पूरा नजारा
Priyanka Chopra Video: प्लेन के अंदर खराब हुई प्रियंका चोपड़ा की हालत, वीडियो में देखें पूरा नजारा
Priyanka Chopra Video: ग्लोबल आइकन बन यूथ को इंस्पायर करने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फैंस को विजुअल ट्रीट देने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस अपना लेटेस्ट वीडियो साझा कर लाइमलाइट में आ गई हैं। इस क्लिप में प्रियंका को फ्लाइट के अंदर से लेकर बाहर तक का नजारा दिखाते पाया गया है।
वीडियो में घबराती दिखीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के वीडियो में नजर आ रहा है कि वो प्लेन के बाहर चलते फैन को देखकर घबरा रही हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कभी खिड़की से बाहर का नजारा दिखा रही हैं, तो कभी खुद की शक्ल और टीम मेंबर्स को कैप्चर करती देखी गई हैं। वहीं, प्लेन के बाहर चल रहे फैन को देखकर प्रियंका चोपड़ा के चेहरे से घबराहट साफ झलक रही है। वहीं, प्रियंका ने चेहरे पर कोविड नियमों का पालन करते हुए मास्क पहन रखा है, लेकिन उनकी आंखें सबकुछ बयान कर रही हैं।
यहाँ पढ़िए – Rakul Preet Singh Photos: रकुल प्रीत सिंह का ग्रीन सूट में दिलकश अंदाज, सादगी के दीवाने हुए फैंस
फ्लाइट में यात्रा से डरती हैं पीसी
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्रैवलिंग वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है, 'हैशटैग #fearofflying' यानी की देसी गर्ल को फ्लाइट में सफर करने से डर लगता है। एक्ट्रेस का ये वीडियो भी सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
इस बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में कमबैक करने को पूरी तरह तैयार हैं। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा के अलावा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी लीड रोल में होंगी। इसके अलावा पीसी अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर भी जबरदस्त लाइमलाइट में हैं।
यहाँ पढ़िए – Video: फिल्म 'फोन भूत' के इवेंट में कटरीना कैफ का जलवा, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर संग लगाए जमकर ठुमके
मदरहुड को एन्जॉय कर रहीं देसी गर्ल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस साल जनवरी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Nick) माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका ने अपने बेटी (Priyanka Chopra Daughter) का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है। मालती पैदा होने के 100 दिन बाद घर लौटी थी, जिसके बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का पहली तस्वीर शेयर की थी।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.