Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने भाई की शादी अटेंड करने के सिलसिले में भारत लौटी हैं। शादी में बहन द्वारा निभाई गई सभी रस्मों को निभाएंगी। सिद्धार्थ की शादी 10 दिनों के भीतर होने वाली है। इसी बीच आइए जानते हैं कि कौन है प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ?
कौन हैं सिद्धार्थ?
प्रियंका के भाई सिद्धार्थ एक फिल्ममेकर हैं। इसके पहले उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। इसके साथ वह शेफ के तौर पर भी काम कर चुके हैं। अभी सिद्धार्थ फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ के मालिक भी हैं। यह कंपनी कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है और सिद्धार्थ के क्रिएटिव गोल को प्रेजेंट करती है।
कौन हैं सिद्धार्थ की मंगेतर?
सिद्धार्थ ने अगस्त 2024 में अपनी मंगेतर नीलम उपाध्याय से सगाई की थी। नीलम, तमिल और तेलुगु की एक्ट्रेस हैं उन्होंने कई फेमस फिल्मों में काम किया है। नीलम ने साल 2012 में फिल्म ‘मिस्टर 7’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों के रिश्ते को लेकर पहले से ही काफी चर्चाएं चल रही थीं। अब उनकी शादी के नजदीक आते ही ये जोड़ी काफी सुर्खियां बटोर रही है।
यह भी पढे़ं: Box Office Collection: संडे को Deva ने लगाई छलांग, जानें कैसा रहा Sky Force का हाल?
प्रियंका के भारत लौटने पर फैंस की झलकी खुशी
भाई की शादी के लिए मुंबई पहुंचते समय प्रियंका ने एक कैजुअल ऑल-व्हाइट ड्रेस में अपना शानदार लुक में थीं। उनका सफेद टॉप, टोपी और बड़े चश्मे के साथ यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। प्रियंका ने पैपराजी के लिए भी रुककर कई पोज दिए जिससे उनके फैंस का दिल खुश हो गया। प्रियंका चोपड़ा की भारत वापसी ने न केवल उनके चाहने वाले खुश हैं। बल्कि उनके भाई सिद्धार्थ की शादी की तैयारियों में भी चार चांद लगा दिए हैं। दर्शकों और इंडस्ट्री के लोग उत्सुकता से इस खास दिन का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढे़ं: Samantha Ruth Prabhu की लाइफ में हुई नए प्यार की एंट्री? मिस्ट्री मैन संग वायरल पोस्ट से मची खलबली
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.