बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं है। वो भी तब जब आप एक आउटसाइडर हों। लेकिन फिर भी कुछ सितारे अपनी मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल करते हैं जिसके वो हकदार होते हैं। आज हम ऐसी ही एक स्टार की बात कर रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। आज उन्हें ग्लोबल स्टार के नाम से जाना जाता है। ये कोई और नहीं बल्कि 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतने वालीं प्रियंका चोपड़ा ही हैं। उन्होंने अपनी शर्तों पर मूवी करके स्टारडम का अलग इतिहास रच डाला है। आज यानी 18 जुलाई को एक्ट्रेस अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। तो इस खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग बातें बताते हैं।
यह भी पढ़ें: वो एक्ट्रेस जिसके पति-बेटे पर लगे गंभीर आरोप, रिजेक्शन का झेला दर्द; फिर ‘चितचोर’ ने रातोंरात बनाया स्टार
17 की उम्र में देश-विदेश में बनाई पहचान
जमशेदपुर की रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम कर देश-विदेश में इतिहास रच डाला था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और इंडस्ट्री में आते ही वो अपनी मेहनत के दम पर टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गईं। चाहे 'फैशन' में मॉडल का किरदार हो यो फिर 'मैरी कॉम' में एक बॉक्सर का किरदार, प्रियंका ने हर किरदार को बेहद खूबसूरती से निभाया है।
निभाए चैलेंजिंग रोल्स
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी शर्तों पर स्टारडम हासिल किया। वो एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने शुरुआती करियर में ही विलेन की भूमिका निभाने का जोखिम उठाया और वो कामयाब भी रहीं। साल 2004 में आई 'ऐतराज' मूवी में उन्होंने एक विलेन की भूमिका निभाई थी, इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और करीना कपूर लीड रोल में नजर आए थे। प्रियंका के इस किरदार ने सबका दिल जीत लिया था। उन्होंने बॉलीवुड में कई चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए जैसे बर्फी में एक ऑटिज्म पीड़ित का किरदार, जिसे फैंस आज भी याद करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड को 'मुझसे शादी करोगी?', 'डॉन 2', 'अंदाज', 'कमीने', 'अग्निपथ', 'बाजीराव मस्तानी', 'कृष 3', और 'द स्काई इज पिंक' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं।
हॉलीवुड का सफर
प्रियंका यहां भी नहीं रुकीं उन्होंने हॉलीवुड में अपने दम पर ही पहचान बनाई।'इजंट इट रोमांटिक', 'बेवॉच', 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स', 'द व्हाइट टाइगर', 'लव अगेन', 'द ब्लफ', 'हेड्स ऑफ स्टेट' और हॉलीवुड शो 'क्वांटिको' में अपनी दमदार एक्टिंग से दिल जीता। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सिंगिंग में भी अपनी पहचान बनाई हुई है। वो 'आई कांट मेक यू लव मी' और 'एक्जॉटिक' गाने गा चुकी हैं जो उनके फैंस के दिल में राज करते हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने काम के लिए भारत सरकार से 2016 में पद्मश्री अवॉर्ड भी हासिल कर चुकी हैं।
कब हुई एक्ट्रेस की शादी?
बता दें प्रियंका ने 1 दिसंबर साल 2018 में अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ शादी की। उन्होंने ये शादी भारत में ही की। इसके बाद 15 जनवरी 2022 को कपल ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का वेलकम भी किया। अब वो अपनी फैमिली के साथ लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में रहती हैं।
यह भी पढ़ें: 2 साल बाद जुड़वा बच्चों की मां का TV पर कमबैक, सेट पर आते ही हो गईं इमोशनल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.