TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Priyanka Chopra Interview: प्रियंका चोपड़ा ने लिया अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का इंटरव्यू, बोलीं-‘हम दो भारत की बेटियां’

Priyanka Chopra Interview: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं उन्हें देसी गर्ल भी कहा जाता हैं। प्रियंका चोपड़ा के नाम की चर्चा हर तरफ है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) का इंटरव्यू लिया हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। जानकारी […]

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra Interview: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं उन्हें देसी गर्ल भी कहा जाता हैं। प्रियंका चोपड़ा के नाम की चर्चा हर तरफ है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) का इंटरव्यू लिया हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। जानकारी है कि प्रियंका चोपड़ा ने व्‍हाइट हाउस में कमला हैरिस का इंटरव्यू लिया जो कि सोशल मीडिया पर छा रहा है। यहाँ पढ़िए – Kartik Aaryan: ननिहाल जबलपुर पहुंचे कार्तिक आर्यन, नानी संग दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

प्रियंका चोपड़ा ने लिया उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का इंटरव्यू

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस इंटरव्‍यू के दौरान अमेरिका अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) से वेतन की समानता और बंदूक पर कानून समेच कई मुद्दों पर सवाल किए। इस इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि, करियर में पहली बार उन्‍हें भी मर्दों के बराबर फीस मिली है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने और कमला हैरिस के बीच समानताओं का भी जिक्र किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम दोनों एक तरह से भारत की बेटियां हैं।'

देसी गर्ल पर भारत को गर्व 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने आगे कहा कि, 'आप एक भारतीय मां की गर्वित अमेरिकी बेटी हैं। मैं दो चिकित्सकों से पैदा हुई एक भारतीय हूं।' प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसपर फैंस एक्ट्रेस पर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो वो येलो कलर के आउटफिट में दिखीं। वहीं कमला हैरिस ब्लैक आउटफिट में नजर आई। इंटरव्यू को देखकर देख फैंस प्रियंका पर गर्व महसूस कर रहे हैं। यहाँ पढ़िए – God Father Hindi Trailer: 'गॉडफादर' का हिंदी ट्रेलर आउट, रोंगटे खड़े कर देगा चिरंजीवी-सलमान का एक्शन

फैंस ने प्रियंका चोपड़ा पर लुटाया प्यार

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब अमेरिका में ही रहती हैं लेकिन वो अपने फैंस संग जुड़ी रहती हैं। वो विदेश में भी रहकर भारत के कल्चर को नहीं भूली हैं। प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। प्रियंका चोपड़ा का हर स्टाइल फैंस को पसंद आता है। प्रियंका चोपड़  की आने वाली फिल्मों की बात करे तो वो फिल्म ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसी के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी जिसमें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ अहम रोल में होंगी। यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.