Priyadarshan Exits Hera Pheri 3: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फिल्मों में से एक 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट की घोषणा के बाद से भी फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिल्म लगातार कानूनी पचड़ों में फंसती ही जा रही है. इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके बाद फैंस ही इस फिल्म के फैंस काफी निराश हो गए हैं. दरअसल, फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन अब इस फिल्म को नहीं बनाएंगे. हाल ही में उन्होंने खुद इस बात को कन्फर्म किया है कि वो फिलहाल इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा.

ये फिल्म कभी सिनेमाघरों में रिलीज…

प्रियदर्शन ने बताया कि फिल्म को लेकर चल रही कानूनी परेशानियों और निजी मतभेदों के कारण वह फिलहाल इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. उन्होंने साफ-साफ कहा, 'जहां तक ​​मुझे पता है, कानूनी मामलों और निजी मतभेदों के कारण 'हेरा फेरी 3' कभी सिनेमाघरों में नहीं आएगी.' उनके इस बयान ने 'हेरा फेरी 3' का इंतजार कर रहे फैंस को सदमा दे दिया है. फैंस सालों से 'हेरा फेरी' की हिट तिकड़ी को वापस से पर्दे पर देखने के लिए बेकरार थे.

---विज्ञापन---

फिल्म को लेकर विवाद

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'हेरा फेरी' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई और लोगों ने इसे टीवी पर भी काफी पसंद किया. यही चीजें फिल्म के सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' के साथ भी हुईं. लेकिन फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए मेकर्स को बहुत पापड़ बेलने पड़ रहे हैं. दरअसल, फिल्म को लेकर चल रहा कॉपी कॉपीराइट का कानूनी विवाद दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. साउथ सिनेमा की एक प्रोडक्शन कंपनी ने फिल्म के कॉपी कॉपीराइट्स पर अपना दावा जताया है, वहीं, प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने उनके इन सभी दावों का पूरी तरह से खंडन किया है.