Prakash Raj Wife Pony Verma Shocking Revelation: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले एक्टर प्रकाश राज अक्सर अपनी फिल्मों और राजनीतिक विचारों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. ऐसा कम ही होता है, जब प्रकाश राज अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आते हैं. लेकिन इस बार एक्टर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में उनकी पत्नी पोनी वर्मा ने अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

मुश्किल दौर में एक-दूसरे के करीब आए…

प्रेमा के YouTube चैनल पर पहुंचीं कोरियोग्राफर पोनी वर्मा ने एक्टर प्रकाश राज के साथ अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने दोनों के बीच सांस्कृतिक अंतर और अपनी हिचकिचाहट के बारे में भी बताया. पोनी ने कहा कि वह और प्रकाश राज अपनी-अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर में एक-दूसरे के करीब आए थे. उस समय पोनी अपनी मां को खोने के गम से गुजर रही थीं, जबकि प्रकाश राज अपनी पहली पत्नी ललिता कुमारी से तलाक ले रहे थे.

सांभर खाकर मर जाओगी…

पोनी ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपने परिवार के सामने प्रकाश राज से शादी करने की इच्छा जाहिर की, तो घरवालों का क्या रिएक्शन था. पोनी ने कहा, 'उन्हें साउथ इंडियंस के बारे में कोई आइडिया नहीं था. वे मुझसे कह रहे थे कि हर दिन तुम सांभर खाओगी, मर जाओगी. हम कभी-कभी होटल में इडली-सांभर खाते हैं, तो यह अच्छा लगता है. मैंने कहा, नहीं, लेकिन मुझे सांभर पसंद है. मेरे दोस्त कहने लगे कि तुम ऐसे आदमी से शादी क्यों कर रही हो, जो तुमसे 12 साल बड़ा है? इस बात पर बहुत हंगामा हुआ.'

प्रकाश जैसा आदमी…

अपने पति प्रकाश राज के बारे में बात करते हुए पोनी ने कहा, 'मुझे लगता है कि सिर्फ प्रकाश जैसा आदमी ही मुझे और मेरी जिंदगी की गहराई को समझ सकता था. मैं कहां से आई हूं, कैसे सोचती हूं और मेरे संघर्ष क्या हैं, यह सब वह समझते थे. मैं एक लहर की तरह थी, जो बस आगे बढ़ती जा रही थी. प्रकाश एक किनारे की तरह आए और शांति से बैठकर खाना खाया. यह हमारी जिंदगी का हिस्सा नहीं था। प्रकाश कहते थे कि चम्मच एक तरफ रख दो और अपने हाथ से खाओ. आराम से रहो, कुछ मत सोचो. यह शांति प्रकाश ने मेरी जिंदगी में लाई है. जिंदगी में कोई पीछे नहीं रह रहा है. सिर्फ प्रकाश जैसा अनुभव रखने वाला आदमी ही इसे संभाल सकता था.'