प्रकाश राज पर बड़के लोग (Prakash Raj Viral Tweet)
देश में इस समय हर कोई चंद्रयान 3 की खुशी मना रहा है। साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसका मजाक भी बना रहे हैं। अब इसमें एक्टर प्रकाश राज का नाम भी शामिल हो गया है। ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- यह देखिए चंद्रयान-3 की पहली झलक। इसके साथ ही प्रकाश राज ने एक कार्टून वाली तस्वीर भी शेयर की है। एक्टर की ये पोस्ट देखने के बाद लोग अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
BREAKING NEWS:-
First picture coming from the Moon by #VikramLander Wowww #justasking pic.twitter.com/RNy7zmSp3G— Prakash Raj (@prakashraaj) August 20, 2023
यूजर्स ने लगाई क्लास
प्रकाश राज की पोस्ट देखने के बाद यूजर्स एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “नाम जरूर प्रकाश है लेकिन दिमाग में अंधेरा और दिल काला है एक दम।” साथ ही एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “प्रकाश राज …. अगर शर्म हो थोड़ी बहुत तो कर लो…लेकिन शर्म नहीं तो प्लीज डूब मरो यार…आक थू।” एक और यूजर ने कहा- आपकी हालत देखकर बहुत दुख हुआ।
इस दिन लॉन्च हुआ था चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3)
मालूम हो कि साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन का लैंडर चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया था जिसके बाद से भारत ने चंद्रयान-3 की तैयारियां शुरू कर दी थी। इसरो के साइंटिस्ट कई महीनों से इस मिशन को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसमें कोई भी रुकावट ना हो इस बात का खासतौर पर ध्यान रखा जा रहा है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।