Hanuman Ansh: दिल्ली के दीन दयाल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर आयोजित 'भजन क्लबिंग' में भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए और माहौल तब और भी भक्तिमय हो गया जब सुपरहिट फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की टीम ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया. सिंगर साधु तिवारी के लोकप्रिय भजन 'जब जिद पर आ गई पार्वती' पर पीएम मोदी खुद कुर्सी पर बैठकर 'खंजरी' बजाते और संगीत का लुत्फ उठाते नजर आए.

दीन दयाल पार्क में भजन क्लबिंग

25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के मौके पर दिल्ली के दीन दयाल पार्क में एक यूनिक 'भजन क्लबिंग' प्रोग्राम होस्ट किया गया. इस इवेंट में भक्ति और संगीत का बेहद खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने बजाई खंजरी

इवेंट में पीएम मोदी की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा. जब स्टेज पर 'हनुमान अंश' के सिंगर साधु तिवारी ने अपना हिट भक्ति गीत 'जब जिद पर आ गई पार्वती' गाना शुरू किया, तो पीएम मोदी पूरे ध्यान से उसे सुनते दिखे. सामने आई तस्वीरों और वीडियो में पीएम मोदी भक्ति में लीन होकर खंजरी बजाते और भजन गुनगुनाते नजर आए.

विशाल चतुर्वेदी का हनुमान चालीसा पाठ

'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी मंच पर आकर अपनी परफॉर्मेंस से माहौल में चार चांद लगा दिए. उन्होंने स्टेज पर पूरे भक्तिभाव से 'हनुमान चालीसा' का पाठ किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद पीएम मोदी से लेकर Gen Z ऑडियंस तक सब भक्ति के रंग में रंग गए.

---विज्ञापन---

कौन हैं सिंगर साधु तिवारी?

फिल्म 'हनुमान अंश' के चर्चित गाने 'जब जिद पर आ गई पार्वती' को न सिर्फ साधु एस. तिवारी (Sadhu S. Tiwari) ने गाया है, बल्कि इसके बोल भी खुद लिखे हैं और संगीत भी उन्होंने ही कंपोज किया है. इस गाने के सुपरहिट होने के बाद वे भक्ति संगीत की दुनिया में एक नए और उभरते चेहरे के रूप में छा गए हैं.

देसी अंदाज में शिव-पार्वती की कथा

साधु तिवारी के इस गाने में भगवान शिव और माता पार्वती की पावन कथा को बेहद आसान शब्दों और देसी अंदाज में पेश किया गया है. सिंगर ने खुद माना कि उन्हें इतने जबरदस्त रिस्पॉन्स की उम्मीद नहीं थी. गाने की सादगी और भक्ति से भरे अंदाज ने इसे दर्शकों के बीच रातों-रात एक खास पहचान दिला दी है.

---विज्ञापन---