Piyush Mishra Slams Naseeruddin Shah on Smit Machchhar: बॉलीवुड एक्टर और राइटर पीयूष मिश्रा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार एक्टर अपने एक वीडियो की वजह से खबरों में छाए हुए हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पीयूष मिश्रा ने दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह पर सेलेक्टिव एक्टिविज्म का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके के साथ मुलाकात पर सवाल खड़े किए हैं. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

पायलट स्मित मच्छर को…

पीयूष मिश्रा ने अपना यह वीडियो X पर शेयर किया है, जिसमें पीयूष ने एक्टर नसीरुद्दीन शाह पर सेलेक्टिव एक्टिविज्म का आरोप लगाते हुए कहा, 'नसीर साहब, आपको मेरा प्रणाम. मैं पीयूष मिश्रा हूं, आपका पुराना परिचित. अभिजीत दिपके से आपकी मुलाकात देखकर बहुत अच्छा लगा. महोदय, हाल ही में एक बड़ा हादसा टल गया. यह हादसा दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में हुआ. इसमें भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने बहादुरी दिखाते हुए 180 लोगों की जान बचाई. कृपया इस पर भी कुछ बोलें और कमेंट करें. कप्तान को बधाई दें, उन्हें अच्छा लगेगा.'

---विज्ञापन---

उन छात्रों के लिए भी…

वीडियो में आगे पीयूष ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की घटना पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, 'सर, दूसरा, प्लीज लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के छात्रों को अपनी तरफ से कोई एक मैसेज भेज दें. वे भी वहां पढ़ते हैं और वहां एक बेहद खतरनाक घटना घटी है. पुलिस ने लड़कियों को उनके बालों से खींचकर नीचे गिराया. वहां मारपीट हुई थी. आपने कहा था कि स्टूडेंट ने आपको नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा या एफटीआईआई से कहीं ज्यादा सिखाया है. मुझे आपका यह बयान समझ नहीं आया. मुझे नहीं पता कि छात्र कब से एक्टिंग के टीचर बन गए. प्लीज इसके बारे में बताएं. प्लीज उन छात्रों के लिए भी अपनी संवेदना व्यक्त करें और उन्हें अपनी तरफ से संदेश भेजें.'

आपको हर बयान का जवाब मिलेगा

झारखंड के पूर्व छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पीयूष मिश्रा ने आगे कहा, 'तीसरा, महोदय, मैंने आपसे झारखंड के लिए मदद मांगी थी और आपने मुझे एक पाकिस्तानी कवि की कविता भेज दी. क्षमा कीजिए महोदय, उन्हें वहां के कवियों की कविताएं नहीं चाहिए थीं. उन्हें आटा, दाल, रोटी, गुड़ और बाकी चीजें चाहिए थीं. उन्हें पिज्जा या बर्गर नहीं चाहिए थे.' वीडियो के आखिर में पीयूष मिश्रा ने कहा, 'अब जब भी आप कोई बयान देंगे, आपको पीयूष मिश्रा से जवाब मिलेगा.'

---विज्ञापन---