TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Parineeti Chopra Birthday: स्कूल जाते समय लड़के छेड़ते थे, करने लगीं पेरेंट्स से नफरत

Parineeti Chopra Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का आज यानी 22 अक्टूबर को बर्थडे है। एक्ट्रेस ने हाल ही में राजनेता राघव चड्ढा से शादी कर कई लड़कों का दिल तोड़ दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस भी राघव से पहले किसी और के प्यार में दीवानी थी। […]

Image Credit: Google
Parineeti Chopra Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का आज यानी 22 अक्टूबर को बर्थडे है। एक्ट्रेस ने हाल ही में राजनेता राघव चड्ढा से शादी कर कई लड़कों का दिल तोड़ दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस भी राघव से पहले किसी और के प्यार में दीवानी थी। आलम ये था कि वो उनसे शादी करना चाहती थीं , क्योंकि वो परी का पहला क्रश था। आज बेबाक नेचर वाली परी कभी बहुत शर्मीली और डरी-डरी सी रहने वाली लड़की थीं। इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि लड़कों की एक हरकत से डरकर वो स्कूल जाने में ही डरने लगी थीं। और तो और अपने पेरेंट्स से ही नफरत करने लगी थीं। आइए आज एक्ट्रेस के बर्थडे के अवसर पर हम कुछ खास बातों पर एक नजर डालते हैं जिन्हें कम ही लोग जानते होंगे। यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में मुंह के बल गिरती-गिरती बचीं काजोल, फोन चलाने के चक्कर में हुआ हादसा!

हरियाणा में हुआ था जन्म  (Parineeti Chopra Birthday)

परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। आज करोड़ों की मालकिन परी ने अपना बचपन एक मीडिल क्लास फैमिली में बिताया है, जिनके पास कार खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे। ये तो सभी को पता है कि परिणीति और प्रियंका चोपड़ा कजिन सिस्टर्स हैं।

इस फिल्म से की करियर की शुरुआत

परी के बारे में कम ही लोगों को पता होगा की वो एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक इनवेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। लेकिन आर्थिक मंदी ने उन्हें बॉलीवुड की ओर ला दिया। एक्ट्रेस पढ़ाई में बहुत ही होशियार थीं, जब वो 12वीं में पास हुई तो राष्ट्रपति ने उन्हें अच्छे अंको के लिए सम्मानित किया। एक्ट्रेस ने साल 2011 में 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

लड़के स्कर्ट उठाने की करते थे कोशिश

एक इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि, जब वो स्कूल जाती थीं तो उनके पिता उन्हें साइकिल पर स्कुल छोड़ने जाते थे। उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो कार खरीद सकें। जब एक्ट्रेस के पापा उन्हें स्कूल छोड़कर घर चले जाते थे, तो लड़के उन्हें छेड़ते थे, यहां तक की वो परी की स्कर्ट उठाने की कोशिश करते थे। जिससे परेशान होकर परी स्कूल जाने में भी डरने लगी थीं।

करने लगी थीं पेरेंट्स से नफरत  (Parineeti Chopra Birthday)

इंटरव्यू में परी ने इस बात का भी जिक्र किया है कि, वो लड़कों की हरकतों से परेशान हो गई थीं। ऐसे में वो अपने पेरेंट्स से ही नफरत करने लगीं थी। दरअसल उन्हें लगता था कि उनके पिता उन्हें वो उन्हें साइकिल से स्कूल भेजते थे और जब मैं मना करती थी, तो कहते थे कि ये सब तुमको स्ट्रांग बनाने के लिए कर रहे हैं।

सैफ अली खान से करना चाहती थीं शादी

परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वो सैफ अली खान से प्यार करती हैं। वो उनका पहला क्रश हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो सैफ से शादी भी करना चाहती थीं, लेकिन करीना कपूर ने पहले ही बाजी मार ली। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि इस बारे में करीना जानती हैं तो उनका जवाब था, हां वो जानती हैं और मैंने ही उन्हें बताया था। हालांकि अब परी ने राघव संग शादी कर ली है, और दोनों की जोड़ी साथ में बहुत अच्छी भी लगती है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.