Paresh Rawal Exits Hera Pheri 3?: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'हेरा फेरी 3' पिछले काफी समय से अपने कॉपी राइट्स को लेकर चर्चा में है. अभी तक फिल्म का यह मामला सुलझा नहीं था कि 'हेरा फेरी 3' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे फिल्म के फैंस को जोर का झटका लगेगा. दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि परेश रावल ने एक बार फिर खुद को 'हेरा फेरी 3' से अलग कर लिया है. बताया जा रहा है कि एक्टर ने मेकर्स को ब्याज के साथ अपनी साइनिंग फीस वापस कर दी है. चलिए जानते हैं कि इस रिपोर्ट में और क्या कुछ कहा गया है.

'हेरा फेरी 3' से बाहर हो गए परेश रावल?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, परेश रावल कथित तौर पर 'हेरा फेरी 3' से बाहर हो गए हैं. उन्होंने खुद इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है. इसके लिए उन्होंने अपनी साइनिंग फीस को 15 प्रतिशत ब्याज और मुआवजे के साथ लौटा दिया है. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'उनकी कुल फीस 15 करोड़ रुपये फिक्स की गई थी. टर्म शीट में लिखा था कि परेश रावल को फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद 14.89 करोड़ रुपये की बाकी फीस दी जाएगी. परेश रावल को इसी शर्त पर आपत्ति थी.'

---विज्ञापन---

आखिर क्या है विवाद?

सूत्र ने आगे बताया, 'राइट्स को लेकर हुए विवाद की वजह से अब फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी. इससे यह साफ है कि 'हेरा फेरी 3' साल 2026 के अंत तक या 2027 में रिलीज होने की संभावना नहीं है. इसकी वजह से परेश को अपनी एक्टिंग फीस का बाकी हिस्सा मिलने के लिए लगभग दो साल इंतजार करना पड़ता.' हालांकि अब तक इन दावों पर परेश रावल या फिल्म की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वैसे अगर ये दावे सच हुए, तो फैंस का दिल बुरी तरह से टूट जाएगा.