Paresh Rawal On National Film Award: '72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स' (72nd National Film Awards) के वेन्यू को लेकर सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक नई बहस छिड़ गई है. दशकों से दिल्ली में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित सेरेमनी को इस बार गुजरात के केवड़िया में शिफ्ट कर दिया गया है. इस फैसले पर उठे सवालों के बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने तीखा जवाब दिया है. परेश रावल ने करारा तंज कसते हुए पूछा कि 'क्या गुजरात पाकिस्तान में है?'

'क्या गुजरात पाकिस्तान में है?'

ANI संग बातचीत में परेश रावल ने वेन्यू शिफ्ट का बचाव करते हुए आलोचकों की क्लास लगाई. उन्होंने कहा, "क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है? यह भी तो हमारे ही देश का हिस्सा है. मेरा मानना है कि ऐसे नेशनल इवेंट्स किसी एक शहर तक सीमित न रहकर देश के हर स्टेट में होने चाहिए."

---विज्ञापन---

दिल्ली से बाहर गुजरात में आयोजन

साल 1954 से शुरू हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के इतिहास में मिनिस्ट्री ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब यह इवेंट सिर्फ राजधानी दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में होस्ट किया जाएगा. इसी फैसले के तहत 72वां सेरेमनी 22 सितंबर 2026 को गुजरात के केवड़िया में भव्य तरीके से आयोजित होगा.

कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर

इस बार 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन और 'ब्रह्मयुगम' में पावरहाउस परफॉर्मेंस के लिए साउथ सुपरस्टार ममूटी को 'बेस्ट एक्टर' के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. दोनों ही एक्टर्स के फैंस इस बड़ी कामयाबी से बेहद एक्साइटेड हैं.

---विज्ञापन---

यामी गौतम और 'आर्टिकल 370' की बल्ले-बल्ले

सुपरहिट फिल्म 'आर्टिकल 370' (Article 370) को इस बार की 'बेस्ट फीचर फिल्म' चुना गया है. वहीं फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए यामी गौतम को 'बेस्ट एक्ट्रेस' का नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा. इसके अलावा 'भंगार' को बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म का खिताब मिला है.

रणदीप हुड्डा और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का दबदबा

रणदीप हुड्डा को फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए 'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का अवॉर्ड मिलेगा. वहीं 'कल्कि 2898 एडी', 'अमरन', 'पुष्पा 2', 'भूल भुलैया 3' और 'स्त्री 2' जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने भी अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.

---विज्ञापन---