TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

अलविदा गजल सम्राट…अंतिम सफर पर निकले पंकज उधास, मुंबई पुलिस देगी आखिरी सलामी

Pankaj Udhas Funeral Updates: मुंबई में उनके घर पर गजल सम्राट को अंतिम विदाई दी जा रही है। 3 से 5 बजे के बीच में अंतिम संस्कार किया जाएगा....

Pankaj Udhas Funeral Updates mumbai police give last salute to singer
Pankaj Udhas Funeral Updates: गजल सम्राट पंकज उधास का 26 फरवरी को लंबी बिमारी के चलते निधन हो गया। आज यानी 27 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार होने वाला है। मुंबई में उनके घर पर गजल सम्राट को अंतिम विदाई दी जा रही है। 3 से 5 बजे के बीच में सिंगर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इतने बजे होगा अंतिम संस्कार (Pankaj Udhas Funeral Updates)

पंकज उधास के अचानक निधन से पूरा देश शोक में है। हर किसी की आंखें नम है। संगीत सम्राट को देशवासी नम आंखें से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिंगर के अंतिम संस्कार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जिसे खुद उनकी बेटी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मेरे पिता का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में 3 से 5 बजे के बीच किया जाएगा।''

मुंबई वाले घर पर रखा गया पार्थिव शरीर

पंकज उधास का पार्थिव शरीर उनके मुंबई वाले घर पर रखा गया है, जहां सिनेमा जगत और संगीत की दुनिया के कई बड़ी हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंची हैं। शंकर महादेवन उनके घर पहुंचे हैं। जाकिर हुसैन समेत कई बड़े दिग्गज कलाकारों ने पंकज उधास के निधन पर शोक जाहिर किया है। यह भी पढ़ें- Pankaj Udhas के निधन पर शोक में डूबा सिनेमा जगत, PM MODI ने भी दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुंबई पुलिस देगी गजल सम्राट को आखिरी सलामी

पंकज उधास का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में किया जाएगा। मुंबई पुलिस गजल सम्राट को आखिरी सलामी देगी, जिसके बाद तिरंगे में लपेटकर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। सुनील गावस्कर, विद्या बालन, शंकर महादेवन समेत कई सेलेब्स गजल गायक को विदाई देने के लिए पहुंचे हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.