TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन, लंबी बीमारी से जूझ रहे थे सिंगर

Panjak Udhas Passes Away: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज 26 फरवरी को निधन हो गया है। सिंगर लंबी बीमारी से जुझ रहे थे। 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इसकी जानकारी उनकी बेटी ने दी है। बेटी ने […]

panjak udhas passes away singer die at the age of 72 year

Panjak Udhas Passes Away: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज 26 फरवरी को निधन हो गया है। सिंगर लंबी बीमारी से जुझ रहे थे। 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इसकी जानकारी उनकी बेटी ने दी है।

बेटी ने शेयर की पिता के निधन की खबर

उन्होंने लिखा कि बहुत भारी मन से हम आपके साथ ये दुख भरी खबर साझा कर रहे हैं कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी को पद्मश्री से सम्मानित पंकज उधास का निधन हो गया है। https://www.instagram.com/nayaabudhas/p/C3zq1JatKmq/

इस सुपरहिट गजल से मिली शोहरत

17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में जन्मे पंकज उधास को'चिट्ठी आई है' गजल से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने जिनमें ये दिल्लगी, फिर तेरी कहानी याद आई, चले तो कट ही जाएगा जैसे कई हिट गजलों को अपनी आवाज दी। यह भी पढ़ें- दुखद! 50 की उम्र में दुनिया छोड़ गए ‘द ऑफिस’ एक्टर, शोक में डूबे फैंस

सन् 1980 में आया पहला एल्बम 

इंडस्ट्री को लगा तगड़ा झटका

पंकज उधास को साल 2006 में भारत सरकार ने पद्मश्री से नवाजा था। उनके अचानक निधन से फैंस और इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि सिंगर का निधन 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.