Pakistani Actor Ali Zafar Reacts on Katrina Kaif Body Shaming: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं. कैटरीना ने पिछले साल नवंबर में बेटे विहान को जन्म दिया था, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर हैं. हाल ही में उन्हें मुकेश और नीता अंबानी के गणपति उत्सव में पति विक्की कौशल के साथ देखा गया। उनकी इस प्रेजेंस ने ऑनलाइन खूब सुर्खियां बटोरीं. इस बीच पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट कमेंटेटर डॉ. एजाज वारिस ने सोशल मीडिया पर इस फंक्शन से कैटरीना और विक्की का एक वीडियो शेयर किया. पाकिस्तानी कमेंटेटर ने कैटरीना के बदले हुए लुक का मजाक उड़ाया और कहा कि वो 'विक्की की अम्मा' लग रही हैं. अब इस मामले पर कैटरीना के को-स्टार रहे पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने प्रतिक्रिया दी है और कमेंटेटर को जमकर लताड़ा है.

अपने भीतर झांकने…

फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में कैटरीना के साथ काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने उस कमेंटेटर डॉ. एजाज वारिस की फोटो लगाई हुई थी. अली जफर ने कहा, 'हम सभी को अपने भीतर झांकने की जरूरत है. खासकर एक मर्द होने के नाते, अगर मैं इस बारे में बात कर रहा हूं, तो मुझे लगता है कि हमारे लिए अपने भीतर झांकने और जरूरी सुधार करने की बहुत जरूरत है. हम सभी ने लाइफ में गलतियां की हैं, हममें से कोई भी परफेक्ट नहीं है. लेकिन उन गलतियों को पहचानना और उन्हें सुधारना जरूरी है. अगर हम मैन टू मैन की तरह बात करें, तो हम उस प्रिविलेज को भी मान लेते हैं, जो हमें आदमी होने के नाते मिलता है. जिस तरह से हम एक महिला को देखते हैं, उसके शरीर को, उसके सोचने के तरीके को और उसके जीने के तरीके को, अगर वह हमारे बनाए गए पैमाने पर खरी नहीं उतरती है, तो हम तुरंत उस महिला को नीचा दिखा देते हैं.'

---विज्ञापन---

महिलाओं से जीरो…

अली ने आगे कहा, 'यह गलत है, चीजों को देखने का यह सही तरीका नहीं है. हर व्यक्ति अपने स्ट्रगल से गुजर रहा है. हम नहीं जानते कि कोई दूसरा व्यक्ति किन समस्याओं से जूझ रहा होगा. अगर पढ़ें तो पहले के युग में महिलाओं के शरीर को लेकर अलग तरह की धारणाएं थीं. फिर एक ऐसा समय आया, जब महिलाओं से जीरो फिगर की उम्मीद की जाने लगी और मर्द से सिक्स-पैक एब्स की उम्मीद करना भी अवास्तविक हो गया. यह हेल्दी नहीं है. हमेशा दूसरों की बुराई करना अच्छा नहीं है। वो सब भी इंसान हैं और हम सभी में एक-दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार करने की भावना होनी चाहिए.'

मुझे शर्म आएगी…

अपनी बात को पूरा करते हुए अली जफर ने कहा, 'हम सभी का एक अतीत होता है. अगर मैं कभी किसी की शक्ल-सूरत के आधार पर उसको ट्रोल करूं, तो मुझे शर्म आएगी. हम सभी को अपने भीतर झांकना चाहिए और एक पुरुष होने के नाते हमें खुद को सुधारना चाहिए, ताकि हम ऐसा नहीं करें. हर महिला की अपनी लाइफ होती है. उन्होंने जो कुछ भी झेला है, उनका अतीत, वर्तमान और भविष्य जो भी हो, उसे जीने दो और तुम अपनी जिंदगी जियो.'

---विज्ञापन---