New Movie Releasing This Week: इस शुक्रवार मूवी लवर्स के लिए मजेदार होने वाला है, क्योंकि एक ही दिन में कई फिल्में-सीरीज थियेटर से लेकर ओटीटी तक दस्तक जो देने आ रही हैं। 20 जून 2025, शुक्रवार के दिन थियेटर के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई फिल्में-सीरीज आ रही हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अगर आप भी इस वीकेंड फिल्म या सीरीज देखने का मूड बना रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि इस वीक कौन-सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor के पूर्व पति पंचतत्व में विलीन, आखिरी विदाई देने पहुंचे सैफ-करीना
सितारे जमीन पर
आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून को थियेटर में रिलीज होने जा रही है, जिसका ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया था। जेनेलिया डीसूजा के साथ आमिर खान पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देने वाले हैं।
कुबेरा
धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कुबेरा' को लेकर भी काफी क्रेज बना हुआ है, इस फिल्म में धनुष के दो अलग अवतार देखने को मिलने वाले हैं। 'कुबेरा' का टीजर और ट्रेलर आ चुका है, जिसे लोगों ने पसंद भी किया है और अब फिल्म 20 जून थियेटर पर उतर रही है।
डीएनए
तमिल की थ्रिलर-ड्रामा फिल्म डीएनए भी 20 जून को रिलीज हो रही है, इस फिल्म को नेल्सन वेंकटेशन ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी में नमिशा साजयन, अथर्वा मुरली और करुणाकरन अहम रोल में दिखाई देंगे।
डिटेक्टिव शेरदिल
दिलजीत दोसांझ अपनी एक सस्पेंस विद कॉमेडी फिल्म लेकर ओटीटी पर आ रहे हैं, जिसका नाम 'डिटेक्टिव शेरदिल' है। ये फिल्म जी5 पर 20 जून को स्ट्रीम होगी।
चेन्नई सिटी गैंगस्टर
तमिल भाषा की एक क्राइम कॉमेडी फिल्म चेन्नई सिटी गैंगस्टर 20 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को क्राइम के साथ कॉमेडी का तड़का लगाकर दिखाया जाएगा।
पुलिस डे
20 जून को फिल्म पुलिस डे रिलीज हो रही है, जो एक थ्रिलर मूवी है। इसकी कहानी DYSP की अचानक मौत पर है, जो शुरुआत में सुसाइड लगती है, मगर फिर धीरे-धीरे सस्पेंस खुलने लगता है।
ग्राउंड जीरो
इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो अब ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म को आप अगर थियेटर में देखने चूक गए हैं, तो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर आप इसे 20 जून को देख सकते हैं।
केरल क्राइम फाइल्स सीजन 2
वेब सीरीज केरल क्राइम फाइल्स सीजन 2 जियो हॉटस्टार पर 20 जून को स्ट्रीम होने वाली है, जिसमें सस्पेंस कूट-कूटकर देखने को मिलेगा। इसका पहला सीजन भी लोगों को अच्छा लगा था, अब इसका दूसरी सीजन आ रहा है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.