OTT Actors Who Become Stars Overnight: साल 2026 फिल्मों और वेब सीरीज की बेहतरीन कहानियों के लिए अब तक काफी अच्छा साबित हुआ है. इसके अलावा, इस साल कई एक्टर और एक्ट्रेस के लिए भी ये साल बेस्ट साबित हुआ. ये वो एक्टर्स हैं, जिन्हें ओटीटी कि फिल्मों और वेब सीरीज ने रातोंरात स्टार बना दिया. इन एक्टर्स की परफॉर्मेंस ने ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि अपनी एक्टिंग के लिए क्रिटिक्स से भी खूब तारीफें बटोरी हैं. चलिए आपको साल 2026 के ओटीटी से स्टार बने इन एक्टर्स से मिलवाते हैं.
समारा तिजोरी
प्राइम वीडियो में आई भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दलदल' को लोगों काफी पसंद आई थी. सीरीज में भूमि लीड रोल में है और इसमें उनकी एक्टिंग भी कमाल की है. इस सीरीज में एक नई एक्ट्रेस समारा तिजोरी भी अहम भूमिका है, उन्होंने भी अपने काम के लिए भूमि के लेवल की ही लाइमलाइट बटोरी है. सीरीज में हर किसी को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई.
कश्मीरा परदेसी
हमारी लिस्ट में अगला नाम एक्ट्रेस कश्मीरा परदेसी का है. जिन्हें लोगों ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ग्लोरी' में काफी पसंद किया है. पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा की इस सीरीज में कश्मीरा परदेसी का रोल तो ज्यादा बड़ा नहीं था. लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग ने उनकी छोटी सी भूमिका में जान भर दी थी. इससे पहले कश्मीरा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.
रमनदीप यादव-आकाश मखीजा
प्राइम वीडियो की मोस्ट पॉपुलर सीरीज में एक 'राख' के वो दो सनकी विलेन आपको याद तो होंगे ही, जिन्हें आपने शो में रज्जो और बाबू देखा है. सीरीज में जब-जब ये दोनों स्क्रिन पर आते हैं, इनकी शैतानी आहट दर्शकों के दिल में भी दहशत पैदा कर देती है. सीरीज में रज्जो और बाबू का किरदार एक्टर रमनदीप यादव और आकाश मखीजा ने निभाया था, जिसने भी ये सीरीज देखी, वो इन दोनो नए एक्टर तारीफ किए बगैर नहीं रह पाया.
युद्धवीर अहलावत
नेटफ्लिक्स आई सैफ अली खान की फिल्म 'कर्तव्य' में सैफ के अलावा अगर किसी दूसरे एक्टर को तारीफों से नवाजा गया हो तो वो हैं युद्धवीर अहलावत. उन्होंने इस फिल्म में 15 साल के हरपाल का किरदार निभाया था, जबकि युद्धवीर अहलावत की असल में उम्र 30 साल से अधिक हैं.
प्रसन्ना बिष्ट
साल 2026 में एक्ट्रेस प्रसन्ना बिष्ट के लिए भी काफी लकी साबित हुआ. जियो हॉटस्टार पर आई सीरीज 'चिरैया' में जहां उन्होंने समाज को सच्चाई का आईना दिखाया. वहीं, प्राइम वीडियो में आई 'आदर्श बाल विद्यालय' में टीचर बनकर शिक्षा का असली मतलब समझाया. इन दोनों ही किरदार में प्रसन्ना बिष्ट इस हद तक जान फूंकी कि उनके अलावा इन किरदारों में किसी और नहीं सोचा जा सकता.