Oscars 2023: ‘ऑस्कर 2023’ के लिए ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘कांतारा’ शॉर्टलिस्ट
Oscars 2023: 'ऑस्कर 2023' के लिए 'द कश्मीर फाइल्स', 'कांतारा' शॉर्टलिस्ट
Oscars 2023: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है। यानी की ये मूवी ऑस्कर के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। हालांकि, इसकी टक्कर अभी ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई बाकी फिल्मों से होनी बाकी है। इस बात की जानकारी खुद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने देते हुए खुशी जाहिर की है।
'द कश्मीर फाइल्स' शॉर्टलिस्ट (Oscars 2023)
बताते चलें कि अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्टिस एंड साइंसेज ने 10 जनवरी 2023 को उन फिल्मों की लिस्ट जारी की, जिन्होंने 95वें अकेडमी अवॉर्ड के लिए क्वालिफाई किया है। इसी लिस्ट में विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का भी नाम है। फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने पर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) काफी खुश हैं और बकायदा पोस्ट कर खुशी जाहिर करते नजर आए हैं।
और पढ़िए –Sid Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा हुए शरम से लाल, कियारा संग शादी पर दिया ये रिएक्शन
विवेक अग्निहोत्री ने जाहिर की खुशी
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा है,'एक बड़ी अनाउंसमेंट। 'द कश्मीर फाइल्स' को द अकेडमी ने अपनी पहली लिस्ट में ऑस्कर्स 2023 के लिए चुना है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं। यह साल भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अच्छा रहा है।' विवेक ने अपने दूसरे ट्वीट में बताया,'द कश्मीर फाइल्स' के स्टार्स को बेस्ट एक्टर कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।' ट्वीट में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार को टैग करते हुए विवेक ने लिखा है कि अभी और आगे जाना है। लंबा रास्ता है। प्लीन सभी को अपना आशीर्वाद दें।'
और पढ़िए –Pathaan Trailer Celebs Reaction: राम चरण से लेकर नेहा धूपिया तक पर चला ‘पठान’ का जादू, ट्वीट कर की तारीफ
दो कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट Kantara
'ऑस्कर 2023' के लिए 'द कश्मीर फाइल्स' के अलावा ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा', एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' सहित गुजराती फिल्म 'द लास्ट फिल्म शो' 'छेल्लो शो' भी शॉर्टलिस्ट हुई है। इतना ही नहीं इसमें आर माधवन की 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' और 'विक्रांत रोना' समेत मराठी फिल्म 'मी वसंतराव', Tujhya Sathi Kahi Hi और Iravin Nizhal का नाम शामिल है। 'कांतारा' को दो कैटेगरी 'बेस्ट पिक्चर' और 'बेस्ट एक्टर' के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.