Orry Become Hastar Halloween Look: फेमस सोशल मीडिया स्टार और बॉलीवुड सेलेब्स के खास दोस्त ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने स्टंट से लोगों को हैरान करने वाले ओरी ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर ओरी का हैलोवीन लुक खूब लाइमलाइट बटोर रहा है. अक्सर हैलोवीन पार्टी का नाम सुनते ही दिमाग में भूत, पिशाच और डायन के रूप दिखाई देने लगते हैं. लेकिन, बॉलीवुड के स्टाइल आइकन ओरी ने तो कुछ ऐसा किया है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.

ओरी का हैलोवीन लुक

हैलोवीन के मौके पर ओरी ने क्रिएटिविटी से सबको हैरान कर दिया. मालूम हो कि हैलोवीन पार्टी में ओरी किसी हॉलीवुड भूत या पिशाच के रूप में नहीं, बल्कि बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर हॉरर फिल्म 'तुम्बाड' (Tumbbad) के सबसे आइकॉनिक और डरावने किरदार 'हस्तर' के लुक में नजर आए. ओरी को इस लुक में देखना अपने आप में शॉकिंग और हैरान कर देने वाला मोमेंट है.

'तुम्बाड' का 'हस्तर'

ओरी को 'हस्तर' के लुक में देखने के बाद हर किसी के दिल में फिर से 'तुम्बाड' की यादें ताजा हो गईं और 'तुम्बाड 2' के लिए बेकरारी बढ़ गई. ओरी को देखकर यह साफ नजर आ रहा है कि उन्होंने 'हस्तर' के लुक को पूरी शिद्दत के साथ रीक्रिएट किया है. ओरी ने इस लुक के लिए अपने पूरे शरीर पर लाल रंग लपेटा, डरावना मेकअप किया, अपनी आंखों के चारों तरफ काजल से काला घेरा बनाया और सिर पर एक प्राचीन मुकुट पहना रखा था. एक बार को देखकर लगा कि सच में 'तुम्बाड' का 'हस्तर' असल दुनिया में आ गया है.

आटे की गुड़िया

ओरी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कमर पर एक पुराना और फटा हुआ भूरे रंग का कपड़ा लपेटा. अपने हाथों और पैरों की उंगलियों पर लंबे नुकीले नाखून लगाए. अपने लुक को पूरा करते हुए ओरी ने 'हस्तर' की फेवरेट चीज आटे की गुड़िया भी ले रखी थी, जो उनके फोन के कवर पर थी. सोशल मीडिया पर लोग ओरी के इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं.