Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

OMG 2 Vs Gadar 2 Box Office Collection Day 2: OMG 2 को पीछे छोड़ गदर 2 ने मचाया बवाल, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

OMG 2 Vs Gadar 2 Box Office Collection Day 2: गदर 2 और OMG 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। जेलर का कलेक्शन भी है जो सबसे ज्यादा है।

OMG 2 Vs Gadar 2 Box Office Collection Day 2: सिनेमा प्रेमियों के लिए इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की लाइन लगी हुई है। 11 अगस्त को गदर 2 (Gadar 2) और OMG 2 सिनेमाघरों पर दस्तक दे चुकी है। लेकिन सनी देओल (Sunny Deol) की गदर ने वाकई में गदर मचाया हुआ है। हर तरफ उसी के चर्चे हो रहे हैं। वहीं बात अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की OMG 2 की करें तो वो शायद गदर की आंधी में कहीं पीछे छूटती नजर आ रही है।

इसके साथ ही साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर को भी फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गए हैं। जो चलिए जानते हैं कि कौन  सी मूवी अपनी झोली में कितने करोड़ रुपये बटोरने में कामयाब रही हैं।

यह भी पढ़ें: Gadar 2 की रिलीज बाद गदर को लेकर सनी के रील लाइफ बेटे ने किया बड़ा खुलासा, सुनकर हो जाएंगे हैरान

गदर 2 ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

आपको बता दें कि सनी की गदर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। जहां फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ की कमाई की, वहीं दूसरे दिन अपनी कमाई में बढ़ोतरी की है। पता हो कि फिल्म ने दूसरे दिन 45 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Gadar 2
Image Credit: Google

अब दोनों दिनों के आंकड़े को जोड़कर कुल कलेक्शन 85 करोड़ हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म आने वाले 5 दिनों में 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

OMG 2 ने दूसरे दिन इतने करोड़ की कमाई की है

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म OMG 2 का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म की कहानी सेक्स एजुकेशन बेस्ड है। हालांकि इस मूवी को गदर 2 ने कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बात उसकी कमाई की करें को पहले दिन फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन कमाई में इजाफा करते हुए फिल्म ने 15 करोड़ का बिजनेस किया है।

OMG 2
Image Credit: Google

ऐसे में अब दोनों दिनों की कुल कमाई का आंकड़ा  25 करोड़ हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 15 अगस्त का फायदा ले सकती है और अपने बिजनेस को बढ़ा सकती है।

जेलर का कलेक्शन

अब आपको साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर का हाल बताएं तो जान लें कि वो अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के दो दिनों की कमाई का कुल आंकड़ा भारत में करीब 100 करोड़ के पार पहुंच गया है।

Jailer
Image Credit: Google

क्या कहता है दर्शकों का नजरिया

बात फिल्म देखने आए लोगों के नजरिए की करें तो, पता चलता है कि OMG 2 को पीछे छोड़ते हुए गदर 2 रेस में आगे निकल रही है। लोगों के सिर पर सनी की गदर का खुमार चढ़ा हुआ है।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati) को पहला करोड़पति मिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here