TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

OMG 2 Day 9 Box Office Collection: अक्षय कुमार की OMG 2 ने बढ़ाई रफ्तार, पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

OMG 2 Day 9 Box Office Collection: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी ( Pankaj Tripathi) स्टारर फिल्म OMG 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि सनी देओल की गदर 2 के आगे उसकी रफ्तार धीमी है लेकिन फिर भी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म […]

Image Credit; Google
OMG 2 Day 9 Box Office Collection: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी ( Pankaj Tripathi) स्टारर फिल्म OMG 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि सनी देओल की गदर 2 के आगे उसकी रफ्तार धीमी है लेकिन फिर भी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों को थिएटर तक खींच लाने में भी कामयाब हो रही है। अब फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है जो ठीक ठाक रहा है। आइए जानते हैं कि अक्षय की OMG 2 शनिवार को क्या कमाल दिखा पाई है। यह भी पढ़ें:  सनी देओल की गदर 2 को फिर वीकेंड का मिला लाभ, कमाई में आया गजब का उछाल

OMG 2 ने 9वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

OMG 2 फिल्म पूरे समय पंकज त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म में उनके कांति मुद्गल के रोल को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म ने 11 अगस्त को सिनेमाघरों पर दस्तक दी थी, इसी के साथ सनी देओल की गदर 2 ने भी एंट्री मारी थी। फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने का एक नुकसान कह सकते हैं कि पेरेंट्स अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चों को लेकर फिल्म देखने नहीं जा पा रहे हैं। [embed] ऐसे में इसका बुरा असर उसकी कमाई पर भी पड़ रहा है। हालांकि बावजूद इसके वो अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अपनी कमाई में इजाफा कर रही है। अब फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन (OMG 2 Day 9 Box Office Collection) भी सामने आ गया है जो ठीक ठाक है। पता हो कि फिल्म ने 9वें दिन करीब 10.50 करोड़ का रुपये का कारोबार किया है। इस तरह अब वो 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार चुकी है।

एक नजर पहले दिन से अब तक के कलेक्शन पर

डे 1 - 10.26 करोड़ रुपये डे 2 - 15.30 करोड़ रुपये डे 3 - 17.55 करोड़ रुपये डे 4 - 12.06 करोड़ रुपये डे 5 - 17.10 करोड़ रुपये डे 6 - 7.20 करोड़ रुपये डे 7 - 5.58 करोड़ रुपये डे 8 - 6.03 करोड़ रुपये डे 9 - 10.50 करोड़ रुपये टोटल कमाई 101.58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। [embed]

OMG 2 की स्टारकास्ट  (OMG 2 Day 9 Box Office Collection:)

बताते चलें कि फिल्म OMG 2 एक सेक्स एजुकेशन बेस्ड फिल्म है जो रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म ने 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और अब फैंस की ओर से फिल्म को पसंद भी किया जा रहा है। हालांकि सनी की गदर 2 के आगे इसकी कमाई की रफ्तार कम रही है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.