Dipika Chikhlia Big Statement on Sai Pallavi: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की आने वाली मोस्ट अवेटेड 'रामायण: पार्ट-1' का 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है. हर कोई इस मेगा बजट के ट्रेलर का इंतजार कर रहा है. हाल ही में दिल्ली में फिल्म के ट्रेलर को मीडिया के सामने लॉन्च किया गया था. फिल्म की कास्टिंग ने सभी को खूब पसंद आ रही है. अब इसी बीच टीवी की ओजी 'माता सीता' यानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में सीता के लिए साईं पल्लवी की कास्टिंग पर एक बड़ा बयान दिया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर और क्या कुछ कहा है.
'रामायण' में साई पल्लवी की कास्टिंग
वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया ने माता सीता के लिए साई पल्लवी की कास्टिंग पर बात करते हुए कहा, 'मैंने उनका काम देखा है. वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. लेकिन मुझे नहीं पता कि वो सीता के रूप में कैसी दिखेंगी. ये उन्हें देखने के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल तो मुझे कुछ भी अंदाजा नहीं है. तुलसीदास की रामायण में सीता का वर्णन बादाम जैसी आंखों, एक अच्छी कद-काठी, घने बालों और कोमल त्वचा वाली महिला के रूप में किया गया था. रामानंद सागर यही चाहते थे, और उन्हें मुझमें वो सब नजर आया. मुझे पता है कि वे सभी अच्छी एक्ट्रेस हैं. अगर वे इस भूमिका के लिए ठीक हैं, तो बात ही अलग है.'
घुंघराले बालों वाली…
दीपिका चिखलिया ने आगे कहा, 'रामायण में सीता जी के घुंघराले बालों का कोई जिक्र नहीं है. रणबीर ने बर्फी, संजू और एनिमल जैसी फिल्मों में काम किया है और अब वो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. मैंने यश का थोड़ा-बहुत काम देखा है. मुझे यकीन है कि वह बहुत एनर्जेटिक होंगे. मुझे लगता है कि हमारी रामायण, नितेश तिवारी की 'रामायण' फिल्म पर बहुत भारी पड़ेगी. महामारी के दौरान जब यह दूरदर्शन पर आया था, तब नई पीढ़ी ने भी हमारी रामायण देखी थी. इसलिए, उस बात को मिटाना बहुत मुश्किल है.'