---विज्ञापन---

Akshaye Khanna नहीं, Dhurandhar में रहमान डकैत का रोल निभाने वाला था साउथ का ये एक्टर? जानें क्या है सच

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है. इस फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को लोगों ने खूब प्यार दिया. हालांकि अब अफवाह उड़ रही है कि अक्षय खन्ना से पहले ये रोल साउथ के एक सुपरस्टार एक्टर को ऑफर किया गया था. हालांकि उस एक्टर ने इसको लेकर खुद सच्चाई बताई है.

Dhurandhar-Akshaye Khanna

Dhurandhar: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. रणवीर सिंह स्टारर यह मूवी लोगों को काफी पसंद आई और फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म में सिर्फ रणवीर सिंह के रोल को ही नहीं बल्कि अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को भी लोगों ने खूब पसंद किया है. इस किरदार को लोगों ने काफी प्यार दिया. हालांकि अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि यह किरदार अक्षय खन्ना को नहीं बल्कि साउथ के एक एक्टर को ऑफर हुआ था. तो चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे का सच.

धुरंधर में रहमान डकैत बन छाए अक्षय खन्ना

दरअसल, अक्षय खन्ना का रहमान डकैत वाला रोल इतना पॉपुलर हुआ कि यह हर किसी की जुबान पर था. फिल्म में फा9ला गाने पर अक्षय खन्ना का डांस भी खूब वायरल हुआ था. लोगों ने उनके रोल की जमकर तारीफें की. जहां एक ओर रणवीर सिंह ने हमजा बनकर सुर्खियां बटोरी वहीं, दूसरी ओर अक्षय खन्ना रहमान डकैत बनकर न सिर्फ भारत में बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी छा गए. अक्षय खन्ना की एक्टिंग भी लोगों को खूब पसंद आई.

---विज्ञापन---

नागार्जुन को ऑफर नहीं हुई थी धुरंधर

हालांकि धुरंधर की सक्सेस के बीच एक अफवाह उड़ रही है कि रहमान डकैत का रोल पहले साउथ सुपरस्टार नागार्जुन को ऑफर हुआ था. हालांकि इन अफवाहों में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है और इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने किया है. उन्होंने बताया है उन्हें यह रोल ऑफर नहीं हुआ था. लेकिन उन्होंने कहा कि काश उन्हें ये रोल ऑफर किया गया होता. एक्टर ने कहा, "बिल्कुल नहीं मुझे ये रोल ऑफर नहीं किया गया था. हालांकि मेरी इच्छा थी कि मुझे ऑफर किया जाता. धुरंधर एक शानदार फिल्म है. आदित्य धर का डायरेक्शन वाकई कमाल है. मुझे उनकी पिछली फिल्म उरी भी बहुत पसंद आई थी. फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग बेहतरीन है और अक्षय खन्ना तो कमाल थे. सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है. उन्हें एक और ब्लॉकबस्टर की शुभकामनाएं".

---विज्ञापन---

इस दिन रिलीज होगा फिल्म का दूसरा पार्ट

बता दें कि धुरंधर ने भारत में 800 करोड़ का कलेक्शन किया. यह हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है और यहां पर भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. यहां तक कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी नेटफ्लिक्स पर यह सबसे ज्यादा देखी जा रही है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

यह भी पढ़ें- रिलीज हुआ Battle Of Galwan का गाना Main Hoon, सॉन्ग में दिखा Salman Khan का रोमांटिक अंदाज, चित्रांगदा पर लुटाया प्यार


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---