TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Nirbhaya Case के बाद बॉलीवुड में क्या – क्या आया बदलाव? अब विक्टिम नहीं फाइटर हैं गर्ल्स

Nirbhaya Case: आज ही के दिन दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना निर्भया कांड को अंजाम दिया गया था। इस घटना ने न सिर्फ दिल्ली वासियों बल्कि पूरे देश के साथ विदेश के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया था। 16 दिसंबर 2012 की वो रात जिस दिन एक लड़की की न सिर्फ […]

Nirbhaya Case: आज ही के दिन दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना निर्भया कांड को अंजाम दिया गया था। इस घटना ने न सिर्फ दिल्ली वासियों बल्कि पूरे देश के साथ विदेश के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया था। 16 दिसंबर 2012 की वो रात जिस दिन एक लड़की की न सिर्फ आबरू लूटी गई बल्कि उसकी अंतरात्मा को भी चोटिल कर दिया गया। 1 बेटी को कैसे 6 मर्दों ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया, पहले उसके साथ रेप किया और जब भी दरिंदो का मन नहीं भरा तो लाचार लड़की के प्राइवेट पार्ट्स को बुरी तरह इंजर्ड कर दिया। अब इस कांड को पूरे 11 साल हो गए हैं, लेकिन जख्म अभी भी हरे हैं। लेकिन बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जो महिला सशक्तिकरण को दर्शाती है। फेमिनिज्म को लेकर बनी फिल्मों की लिस्ट में ये नाम शामिल हैं, जो हर महिला को जरूर देखनी चाहिए। यह भी पढ़ें: Abhishek -Aishwarya Rai के तलाक पर लगा विराम! फैंस ने किया रिएक्ट

'मैरी कॉम'   (Nirbhaya Case)

16 दिसंबर के केस ने देश को हिलाकर रख दिया था। महिलाओं का मनोबल कम होने लगा, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी आईं जो ये बताती हैं कि अब विक्टम नहीं फाइटर हैं गर्ल्स। इस लिस्ट में आती है इंडियन बॉक्सर की रियल स्टोरी पर आधारित फिल्म 'मैरी कॉम' (Mary Kom) जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम का किरदार निभाया है। मूवी में दिखाया गया है कि एक एथलीट के लिए शादी के बाद कमबैक करना कितना मुश्किल होता है, वो भी जब तब बच्चे भी छोटे हों। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक महिला संघर्ष करते हुए आगे बढ़ती है और सफलता की सीढ़ी चढ़ती है।

'इंग्लिश विंग्लिश'

'इंग्लिश विंग्लिश' (English Vinglish) एक ऐसी महिला की कहानी जो समाज में अपने आपको स्टैंड करने के लिए इंग्लिश लैंग्वेज सीखती है और एक लेवल सेट करती है। दरअसल आज के समाज में माना जाता है कि जिसे इंग्लिश लैंग्वेज को लेकर फैली भ्रांतियों पर विराम लगाया। एक्ट्रेस ने इस फिल्म से कमबैक किया और एक यूनिक किरदार निभा ये बता दिया कि महिला चाहे तो क्या नहीं कर सकती।

'क्वीन'   (Nirbhaya Case)

बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत का अंदाज तो सभी से जुदा है। उनकी बेबाकी की मिसाल दी जाती है। एक्ट्रेस ने फिल्म 'क्वीन' (Queen) में ये साबित कर दिया था कि महिला कमजोर नहीं होती, अबला नहीं होती। कैसे शादी टूट जाने के बाद एक लड़की संघर्ष करती है और एक मुकाम हासिल करती है, वो इस मूवी में दिखाया गया है। महिलाओं को ये मूवी एक बार जरूर देखनी चाहिए।

'नीरजा'

सोनम कपूर ने फिल्म 'नीरजा' (Neerja) में एयर होस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया था। ये फिल्म असल कहानी पर आधारित है जो आतंकवादियों का सामना करते हुए कई लोगों की जान बचा लेती है। इस फिल्म में एक्ट्रेस को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

'हाईवे'    (Nirbhaya Case)

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'हाईवे' (Highway) समाज में मासूम बच्चों के शोषण की कहानी को उजागर करती है। साल 2014 में इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म को लोगों का बहुत प्यार मिला। फिल्म में आलिया के साथ रणदीप हुड्डा ने भी अपनी एक्टिंग का परिचय दिया था।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.