---विज्ञापन---

Netflix ने कर दिया बड़ा धमाका, रणवीर नहीं सनी देओल से टकराएंगे अक्षय खन्ना; OTT पर होगा जबरदस्त खेला

Netflix Upcoming Movies And Series: नेटफ्लिक्स ने साल 2026 के लिए अपना पिटारा खोल दिया है. इस साल दर्शकों को सनी देओल का ओटीटी डेब्यू, अनिल कपूर और विजय वर्मा की टक्कर के साथ-साथ ग्लोबल स्टार बीटीएस (BTS) का जलवा देखने को मिलेगा. मनोरंजन के शौकीनों के लिए यह साल एक्शन, ड्रामा और रोमांच से भरपूर होने वाला है.

Netflix Upcoming Movies And Series: ओटीटी की दुनिया में अपनी धाक जमाने के लिए नेटफ्लिक्स ने 2026 के अपने 'इंडिया प्लान' की घोषणा कर दी है. मंगलवार को आयोजित एक बड़े इवेंट में कई बड़े प्रोजेक्ट्स से पर्दा उठाया गया. इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम सनी देओल का है, जो पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रहे हैं. इसके अलावा बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों की नई जोड़ियां और ग्लोबल म्यूजिक सेंसेशन बीटीएस से जुड़ी बड़ी खबरें भी सामने आई हैं. अगर आप फिल्म और सीरीज के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत खास है.

'इक्का'

सबसे चौंकाने वाली खबर सनी देओल को लेकर है. अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' के बाद अब सनी नेटफ्लिक्स की फिल्म 'इक्का' से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे. खास बात यह है कि इस फिल्म में सनी एक बार फिर वकील की भूमिका में नजर आएंगे, जिसने उन्हें 'दामिनी' जैसी फिल्मों से घर-घर में लोकप्रिय बनाया था. उनके साथ इस फिल्म में अक्षय खन्ना होंगे, जो एक नेगेटिव (विलेन) किरदार निभाते दिखेंगे.

---विज्ञापन---

'फैमिली बिजनेस'

नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'फैमिली बिजनेस' का टीजर भी जारी कर दिया गया है. इसमें बॉलीवुड के 'एवरग्रीन' अभिनेता अनिल कपूर और दमदार कलाकार विजय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री और टकराव दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. इस सीरीज में रिया चक्रवर्ती भी एक अहम रोल में वापसी करती नजर आएंगी.

---विज्ञापन---

'मुसाफिर कैफे'

विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना की फिल्म 'मुसाफिर कैफे' का भी ऐलान हो चुका है. इस फिल्म का आज नेटफिलिक्स पर टीजर भी जारी कर दिया गया है, जो कि काफी जबरदस्त है.

'हैलो बच्चों'

एक्टर विनीत कुमार सिंह की फिल्म'हैलो बच्चों' का भी आज ऐलान गया है. नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की स्थिति को दिखया जाएगा. फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

'ढिंडोरा 2'

कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज 'ढिंडोरा' के दूसरे सीजन को भी जल्द नेटफिलिक्स पर रिलीज किया जाएगा. फिलहाल इस फिल्म का एक मजेदार एनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया है.

बीटीएस (BTS) फैंस के लिए खुशखबरी

नेटफ्लिक्स ने ग्लोबल के-पॉप बैंड BTS के साथ भी एक बड़ी साझेदारी की है. इस डील के तहत बीटीएस की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'बीटीएस: द रिटर्न' रिलीज की जाएगी. साथ ही, बैंड के आगामी लाइव कॉन्सर्ट को भी नेटफ्लिक्स पर ही लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसके अधिकार प्लेटफॉर्म ने हासिल कर लिए हैं.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---