Vishal Dadlani Neha Bora Instagram Post: दिल्ली से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. जाने-माने सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. विशाल ने दावा किया है कि एक्टिविस्ट नेहा बोरा (Neha Bora) को पुलिस द्वारा एक प्राइवेट कार में किसी अनजान जगह पर ले जाया गया है और वह अभी तक मिसिंग हैं. इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर #WhereIsNeha ट्रेंड करने लगा है और हर तरफ भूचाल आ गया है. उन्होंने पुलिस से पूछा भी है कि नेहा बोरा आखिर कहां हैं?

विशाल ददलानी के गंभीर आरोप और सवाल

विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया है कि नेहा बोरा को एक प्राइवेट कार में जबरन किसी अनजान लोकेशन पर ले जाया गया है. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए सवाल किया कि क्या देश की राजधानी में कानून का स्तर यही रह गया है?

विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए नेहा बोरा को हिरासत में लेने पर सवाल उठाए हैं.

इंटरनेशनल मीडिया को टैग कर उठाया सवाल

विशाल ने अपनी पोस्ट में कई इंटरनेशनल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी टैग किया है, ताकि दुनिया को यह पता चल सके कि कैसे प्रोग्रेसिव यूथ की आवाज बनने वाली एक युवा महिला को इस तरह उठाया गया है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर #WhereIsNeha तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

कनॉट प्लेस में भारी विरोध प्रदर्शन

विशाल ददलानी के मुताबिक, कनॉट प्लेस में अभिजीत दिपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने के विरोध में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को इस तरह डिटेन करना सरकार के लिए उल्टा पड़ सकता है और इससे इस आंदोलन को नेशनल-इंटरनेशनल लेवल पर और ज्यादा सपोर्ट मिल सकता है.

मंडी हाउस के पास हुई थी गिरफ्तारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा बोरा को 16 अक्टूबर को दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाते वक्त मंडी हाउस के पास से हिरासत में लिया गया था. AISA का दावा है कि रात 8 बजे तक नेहा से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था और पुलिस वकीलों को भी उनसे मिलने नहीं दे रही थी.

पुलिस हिरासत का वीडियो आया सामने

विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पुलिस नेहा बोरा को डिटेन करती हुई साफ नजर आ रही है. हालांकि, इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या अपडेट सामने नहीं आया है.