Nawazuddin Siddiqui Gen Z Daughter Shora: बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. इस बार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि अपनी जेन-जी बेटी शोरा और एक्टिंग की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में नवाज़ुद्दीन ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी शोरा सिद्दीकी उन्हें यंग जनरेशन को बेहतर ढंग से समझने में मदद करती हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी बेटी एक्टिंग के बारे में उनसे ज्यादा जानती हैं और समय-समय पर एक्टिंग के बारे में बताती हैं.
15, 16, 17, 18 साल के बच्चे…
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे यंग जनरेशन दुनिया भर के सिनेमा के कंटेंट से जुड़ रही है. इसकी वजह से वे ज्यादा अवेयर और कॉन्फिडेंट बन गए हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आज की Gen Z, खासकर 15, 16, 17 और 18 साल के बच्चे बहुत स्मार्ट हो गए हैं. उन्हें दुनिया का ऐसा एक्सपोजर मिला है जो हमें कभी नहीं मिला. हमने कभी अपने माता-पिता से सवाल नहीं किया. बात करते समय हमें उनकी आंखों में देखने की हिम्मत भी नहीं होती थी. लेकिन ये यंगस्टर्स सीधे हमसे सवाल करते हैं. एक और बात यह है कि उन्होंने दुनिया भर का सिनेमा देखा है. आज, किसी भी यंगस्टर ने कुछ ऐसा देखा होगा जो शायद आपने भी नहीं देखा होगा.'
Gen-Z बेटी ने बदला नजरिया
इस दौरान नवाज़ुद्दीन ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने यंग जनरेशन को अंडरएस्टिमेट किया था. लेकिन फिर अपनी बेटी की फिल्मों और एक्टिंग की नॉलेज देखकर उनका नजरिया पूरी तरह से बदल गया. नवाज़ुद्दीन की बेटी शोरा भी एक्टर बनना चाहती हैं और एक्टिंग सीख रही हैं और परफॉर्मिंग आर्ट्स को एक्सप्लोर कर रही हैं. नवाज़ुद्दीन ने बताया कि शोरा ने सिर्फ तीन या चार सालों में उनसे ज्यादा दुनिया भर की फिल्में देखी हैं.
मैंने अपनी बेटी को देखा…
अपनी बेटी शोरा के बारे में बात करते हुए नवाज़ुद्दीन ने कहा, 'इससे उन्हें बहुत सारा ज्ञान भी मिल रहा है. वे बहुत कुछ जानती हैं. आप उन्हें हल्के में नहीं ले सकते. मैं भी ऐसा ही कर रहा था. लेकिन जब मैंने आखिरकार उसे देखा, जब मैंने अपनी बेटी को देखा, तो मुझे एहसास हुआ कि वह सच में बहुत कुछ जानती है. खासकर जब एक्टिंग की बात आती है. क्यों? क्योंकि मुझे लगता है कि उसने सिर्फ तीन या चार सालों में दुनिया भर की जितनी फिल्में देखी हैं, उससे ज्यादा मैंने नहीं देखी हैं.' बता दें कि शोरा ने अपने पिता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ नाटक 'नकाब' में स्टेज पर डेब्यू किया। दोनों ने US के नौ शहरों के टूर के दौरान यह नाटक किया.