Nana Patekar On Irrfan Khan: बॉलीवुड के दो ऐसे दिग्गज अभिनेता जिनकों शायद ही कोई कभी भूल पाएगा. इरफान खान और नाना पाटेकर. ये दोनों कलाकार भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी शानदार एक्टिंग और सादगी की वजह से वह हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे. हाल के दिनों में नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो इरफान खान को याद करते हुए भावुक नजर आ रहे हैं. इस बातचीत में नाना ने इरफान की सादगी, उनके टैलेंट और उनकी एक खास इच्छा के बारे में बताया. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने कहा था कि उनका मन आज भी इरफान की मजार पर जाकर ये एक काम करने का करता है.

विशाल भारद्वाज के सामने नाना ने की इरफान की तारीफ

दरअसल, यह वीडियो नाना पाटेकर की फिल्म 'वनवास' के प्रमोशन के दौरान का है. साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान नाना ने फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज से बातचीत की थी. इसी दौरान विशाल ने नाना को बताया कि वह और इरफान खान उन चुनिंदा अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्हें फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट विलेन, तीनों कैटेगरी में अवॉर्ड मिल चुके हैं.

नाना पाटेकर ने इरफान को यादकर कही थी ये बात

इस पर नाना ने अपने करियर और इरफान के टैलेंट को याद किया. उन्होंने कहा कि अवॉर्ड मिलने का मतलब यह नहीं है कि कोई सबसे बेहतरीन अभिनेता है. उनके समय में नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी जैसे शानदार कलाकार भी मौजूद थे. नाना ने इरफान की तारीफ करते हुए कहा, 'लेकिन वो कितना बेहतरीन बंदा था. बहुत जल्दी चला गया, यार. बहुत ही जल्दी चला गया.'

नाना पाटेकर ने इरफान खान की इस ख्वाहिश को लेकर कही ये बात, सुनिए...

इरफान की बीमारी के दौरान कही थी ये बात

नाना पाटेकर ने बातचीत में बताया कि इरफान खान के अंदर कभी स्टारडम का घमंड नहीं आया. वह बड़े स्टार बनने के बाद भी जमीन से जुड़े रहे. नाना के मुताबिक, इरफान की यही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती थी. उन्होंने इरफान की पत्नी सुतापा सिकदर का जिक्र करते हुए बताया था कि वह अक्सर उनसे इरफान का नाम किसी फिल्म के लिए सुझाने को कहती थीं. उस वक्त नाना को पूरा भरोसा था कि एक दिन इरफान खुद इतने बड़े अभिनेता बनेंगे कि लोग उनके नाम की सिफारिश करेंगे.

क्या थी इरफान खान की आखिरी ख्वाहिस, पूरा करना चाहते थे नाना पाटेकर?

नाना ने आगे बताया कि वह इरफान के मुंबई के मड आइलैंड स्थित घर भी गए थे. बीमारी के दौरान इरफान ने उनसे रात रानी के पौधे का जिक्र किया था. नाना के मुताबिक, इरफान ने कहा था कि उन्हें रात रानी का पौधा बहुत पसंद है और वह इसे याद रखें… नाना पाटेकर ने बताया कि इरफान की यह बात उन्हें आज भी याद है. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनका दिल करता है कि वह रात रानी का पौधा लेकर जाएं और इरफान की मजार पर लगा दें. यह बात इरफान के प्रति उनके प्यार और सम्मान को दिखाती है.

इरफान खान-नाना पाटेकर ने दुनिया को कहा अलविदा

बता दें, कि इरफान खान का 29 अप्रैल 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था. वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम के दुर्लभ कैंसर से जूझ रहे थे. तो वहीं 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र नाना पाटेकर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इन दोनों कलाकारों के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा है.