मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से राजपाल यादव को निकाला गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि दिवंगत अभिनेता की प्रार्थना सभा से निकलते वक्त राजपाल यादव को कुछ लोगों ने घेर लिया. इसके बाद एक महिला वहां मौजूद लोगों को फोटो और सेल्फी लेने से रोकती दिखाई देती हैं. इसी वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि राजपाल यादव को मुश्ताक खान के परिवार ने प्रेयर मीट से बाहर कर दिया. हालांकि, वायरल दावे की सच्चाई कुछ और है.

मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में पहुंचे कई सितारे

---विज्ञापन---

दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को मुंबई के नानावटी अस्पताल में कैंसर के कारण निधन हो गया था. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. 30 सितंबर को मुंबई में उनके लिए प्रेयर मीट रखी गई, जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियां पहुंचीं.

मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे राजपाल यादव

राजपाल यादव भी मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देने के लिए वहां पहुंचे थे. उनके अलावा पूनम ढिल्लों, राहुल रॉय, राखी सावंत, सुलभा आर्या और शहवाज खान समेत कई सितारे दिवंगत अभिनेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे.

---विज्ञापन---

सच में राजपाल यादव को निकाला गया बाहर?

प्रेयर मीट के बाद जब राजपाल यादव वहां से बाहर निकल रहे थे, तभी पैपराजी और कुछ फैंस ने उन्हें घेर लिया. लोग उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने लगे. वायरल वीडियो में इसी दौरान एक महिला लोगों को ऐसा करने से रोकती नजर आती हैं.

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

प्रेयर मीट का माहौल बेहद गंभीर था और ऐसे में वहां सेल्फी और फोटो खिंचवाना परिवार को पसंद नहीं आया. इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल कर दिया गया कि राजपाल यादव को परिवार ने बेइज्जत करके प्रार्थना सभा से निकाल दिया.

---विज्ञापन---

वायरल दावे का क्या है सच?

वायरल वीडियो में ऐसा कोई स्पष्ट सबूत नहीं दिखता, जिससे यह साबित हो कि राजपाल यादव को मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से अपमानित करके बाहर निकाला गया था. असल में आपत्ति वहां हो रही सेल्फी और फोटो को लेकर थी.

राजपाल यादव ने खुद निकलना सही समझा

स्थिति को समझते हुए राजपाल यादव ने भी वहां से निकलना बेहतर समझा. यानी उन्हें प्रेयर मीट से बाहर निकालने या बेइज्जत करने का दावा सही नहीं है. सोशल मीडिया पर वीडियो को एक अलग संदर्भ में शेयर कर पूरी कहानी को बदल दिया गया.

---विज्ञापन---

गलत संदर्भ में दिखाया जा रहा वीडियो

बहरहाल, इस पूरे मामले से एक बार फिर यही बात सामने आ रही है कि सोशल मीडिया पर वायरल हर वीडियो की कहानी वैसी नहीं होती, जैसी पहली नजर में दिखाई देती है.